Jharkhand Protest: छात्रों का प्रदर्शन, जानिए कब क्या हुआ
Mansi | Aug 10, 2026, 19:09 IST
राँची में छात्रों और झारखंड सरकार के बीच करीब 5 घंटे चली मैराथन बातचीत के बावजूद JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जाँच की माँग पर कोई सहमति नहीं बन सकी। बातचीत बेनतीजा रहने के बाद 10 अगस्त को विधानसभा घेराव को जा रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।