Nepal Flood: DNA सैंपल से होगी लापता लोगों की पहचान, बरामद बॉडी पार्ट्स से किया जाएगा मिलान
Sept 02, 2026, 15:32 IST
नेपाल की भीषण बाढ़ के बाद लापता लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल जुटाए जा रहे हैं। जिन लोगों के परिजन लापता हैं, वे अपना डीएनए सैंपल दे रहे हैं। वहीं बरामद शवों और मिले बॉडी पार्ट्स के भी डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सैंपल्स को फ़ॉरेंसिक लैब भेजकर मिलान किया जाएगा। डीएनए मैच होने पर संबंधित परिवार को जानकारी दी जाएगी।