एक खेत, चार फसलें: धान, उड़द, चना और गन्ना। जानिए कैसे
Gaon Connection | Gaon Connection Network | Jun 19, 2026, 15:17 IST
सीतापुर के पकरिया गाँव के किसान अब्दुल खादी खान ने बताया कि कैसे वे सिर्फ 4 एकड़ खेत में 40 फसलें उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। आखिर Intercropping क्या होता है और आप इसे कैसे अपना सकते हैं? इस वीडियो में जानिए कैसे अलग-अलग फसलें एक-दूसरे की बढ़त में मदद करती हैं और कैसे ये फसलें पशुओं के चारे के रूप में भी काम आती हैं। खास बात यह है कि यह किसान बाजार से लगभग कुछ भी नहीं खरीदते और जैविक खेती के जरिए अपने खेत में ही अदरक, चुकंदर, गाजर, गन्ना जैसी कई फसलें उगा रहे हैं।