24X7 चलने वाला राशन ATM, मिलेगा अनाज सिर्फ 5 मिनट में
Preeti Nahar | Gaon Connection Network | Feb 27, 2026, 18:54 IST
राशन के लिए सुबह से ही लाइन लगाना, कभी कोटेदार का मूड खराब, तो कभी तौल में डंडी। पर अब ये सब नहीं होगा। भारत सरकार और वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने शुरू किया है 'अन्नपूर्ति' (Grain ATM)। अब बैंक एटीएम की तरह, आपकी राशन की दुकान पर भी एक मशीन होगी। बस अंगूठा लगाएं और 5 मिनट में राशन घर ले जाएं।