मध्य प्रदेश उपचुनाव में नेपानगर विधानसभा सीट से भाजपा की मंजू दादू विजयी 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   22 Nov 2016 1:22 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्य प्रदेश उपचुनाव में नेपानगर विधानसभा सीट से  भाजपा की मंजू दादू विजयी नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मंजू दादू ने जीत दर्ज की।

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मंजू दादू ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कांग्रेस के अंतर सिंह को हराया। शहडोल संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।

मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मंजू दादू ने लगभग 42,198 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। मंजू को 99,626 मत मिले, जबकि बर्दे को कुल 57,428 मत हासिल हुए।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा उम्मीदवार ने 42,198 मतों के अंतर से विजय हासिल की है।

मंजू दादू की जीत पर राज्य के मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर मतदाताओं का आभार जताया है। राज्य के भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्घे ने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री चौहान को बधाई दी है।

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव यहां से भाजपा विधायक राजेन्द्र श्यामलाल दादू की सड़क हादसे में मृत्यु होने के कारण हुआ। भाजपा ने विधायक रहे दिवंगत राजेन्द्र श्यामलाल दादू की बेटी मंजू दादू को अपना प्रत्याशी बनाकर क्षेत्र के मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की।

यह रणनीति भाजपा के लिए फायदेमंद भी रही, क्योंकि पार्टी ने इस सीट पर 42,198 मतों के अंतर से अपना कब्जा बरकरार रखा। हालांकि, मंजू के पिताजी ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 46,534 मतों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी.

नेपानगर सीट के लिये कांग्रेस एवं भाजपा प्रत्याशियों के अलावा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की रेनु पाटिल उर्फ रेवांता एवं लोक जनशक्ति पार्टी की वेर सिंह भी चुनावी मैदान में थे।

इससे पूर्व मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र मतगणना का दौर जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शहडोल संसदीय क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार ज्ञान सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार हिमांद्री सिंह से 12,800 से ज्यादा मतों के अंतर से बढ़त बना ली है।

शहडोल संसदीय क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार ज्ञान सिंह कांग्रेस उम्मीदवार हिमांद्री सिंह से 26,089 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक, शहडोल संसदीय क्षेत्र की मतगणना चार जिला मुख्यालयों और नेपानगर की मतगणना बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर हो रही है। शहडोल संसदीय क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवार हैं।

इन सीटों के लिए 19 नवंबर को मतदान हुए थे। शहडोल संसदीय क्षेत्र में 66 प्रतिशत और नेपानगर में लगभग 73 प्रतिशत वोट पड़े थे।

इससे पूर्व मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार सुबह आठ बजने के साथ डाक मतपत्रों की गणना शुरू हुई।

गौरतलब है कि 19 नवंबर को हुए उपचुनाव में शहडोल संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 66 प्रतिशत और नेपानगर विधानसभा में लगभग 73 प्रतिशत मत पड़े थे।










         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.