साल 2022-23 के लिए खरीफ फसलों की बढ़ाई गई एमएसपी, जानिए किस फसल की बढ़ी है कितनी एमएसपी

गाँव कनेक्शन | Jun 08, 2022, 12:26 IST
Share

कैबिनेट ने खरीफ की 14 फसलों सहित कुल 17 फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है। सबसे अधिक एमएसपी तिल पर 523 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है।

#msp
साल 2022-23 के लिए खरीफ फसलों की बढ़ाई गई एमएसपी
कैबिनेट बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। किसानों के लिए अच्छी खबर है कैबिनेट ने खरीफ की 14 फसलों सहित कुल 17 फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है।

कैबिनेट की बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए धान का एमएसपी 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ ही तिल के एमएसपी में 523 रुपए की वृद्धि हुई है।

सूरजमुखी के बीज पर 585 रुपए प्रति क्विंटल, रामतिल पर 357 रुपए प्रति क्विंटल, कपास मध्यम रेशा 354 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन 350 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

उड़द, अरहर, मूंगफली के लिए प्रति क्विंटल 300 रुपए बढ़ाए गए हैं। जबकि मक्का 350 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार 232 रुपए क्विंटल और रागी की एमएसपी 201 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है।

360051-cabinet-decision-msp-paddy-soya-bean-cotton-sunflower-kharif-2022-23-2
360051-cabinet-decision-msp-paddy-soya-bean-cotton-sunflower-kharif-2022-23-2

खरीफ में आती हैं ये फसलें

खरीफ में धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन, उड़द, तुअर, कुल्थी, जूट, सन, कपास जैसी फसलें आती हैं।

Tags:
  • msp
  • kharif
  • paddy
  • story