इस ऐप पर मिलेगी मूंग की खेती से लेकर, बेचने तक की सारी जानकारी

Divendra Singh | Feb 23, 2019, 11:20 IST
Share
#iipr
इस ऐप पर मिलेगी मूंग की खेती से लेकर
लखनऊ। मूंग की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। इसकी खेती से लेकर बेचने तक की सारी जानकारी एक जगह पर मिलेगी।

भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान आईआईपीआर ने मूंग एडवाइजर नाम का एक ऐप जारी किया है। इस ऐप पर मूंग के दाल के संबंध में हो रहे विश्व स्तरीय शोधों और इस पर काम करने वाले वैज्ञानिकों और कारोबारियों और मूंग उत्पादों के ब्रांड की भी जानकारी दी जाएगी।

कानपुर स्थित भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) ने मूंग दाल के संबंध में जानकारी देने के लिए मूंग एडवाइजर नामक ऐप लांच कर दिया है। इस पर मूंग से बनने वाले पकवान, उत्पादों की प्रोसेसिंग, मूंग की किस्औम र इसके स्थान के साथ ही नए शोधों की जानकारी दी जाएगी।
RDESController-28
RDESController-28


इस ऐप के माध्यम से देश के हर एक राज्य में मौसम के हिसाब से उगाई जाने वाली प्रजातियों, कीट प्रबंधन, रोग नियंत्रण और मौसम संबंधित सभी जानकारी किसानों को दी जाएगी।

यही नहीं इस ऐप में बीज गणिका भी दी गई है जिससे क्षेत्रफल के हिसाब से बीज दर की जानकारी मिल जाएगी।

इस ऐप के माध्यम से किसान वैज्ञानिकों से सवाल भी पूछ सकते हैं। इस पर मूंग पर काम कर रहे शोधार्थियों और कारोबारियों के मोबाइल नंबर भी रहेंगे।

इस एप डाउनलोड को करने के बाद पहले अपनी भाषा का चुनाव करना होता है। उसके बाद मौसम का चुनाव करें और इसके बाद अपना राज्य चुने। राज्य चुनने के पश्चात आगे बढ़े। आप पाएंगे की इसमें प्रजातियां, कीट और रोग नियंत्रण, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी गई है।

यहां से करें डाउनलोड

इस लिंक पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड कर सकते हैं...

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mungadvisor

Tags:
  • iipr
  • IIPR
  • pulses crop