उत्तराखंड में लग रहा है किसानों का सबसे बड़ा कृषि कुंभ

गाँव कनेक्शन | Feb 09, 2024, 13:01 IST
Share
अगर आप खरीफ की धान, मक्का, अरहर जैसी फ़सलों के उन्नत बीज खरीदना चाहते हैं तो पंतनगर में लग रहा कृषि मेला आपके काम का है। वहाँ इस बार फसल की नई प्रजातियों के बीज के अलावा नए अनुसंधान और कृषि तकनीक की वैज्ञानिक जानकारी देंगे।
kisan mela
उत्तराखंड में लग रहा है किसानों का सबसे बड़ा कृषि कुंभ
उन्नत बीज, आधुनिक उपकरण और संकर बछियों की नीलामी सहित बहुत कुछ है इस बार पंतनगर के कृषि कुंभ में।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से करीब 270 किलोमीटर दूर और यूपी के रामपुर से महज 63 किलोमीटर पर ये कृषि मेला गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में लग रहा है।

विश्वविद्यालय में 115वाँ 'अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी' 09 से 12 मार्च तक रहेगी। यहाँ अगर आप कृषि संबंधित नई तकनीक और नए बीज के बारे में जानकारी चाहते हैं तो बढ़िया मौका है।

इस मेले में रबी की प्रमुख फसलों जैसे गेहूँ, चना, मटर, जौ, मसूर, तोरिया, सरसों और सब्ज़ियों की वैज्ञानिक तरीके से की गई खेती की प्रदर्शनी भी होगी। साथ ही खरीफ की प्रमुख फ़सलों जैसे धान, मक्का, अरहर, मूँग, उड़द जैसी और सब्जियों के अधिक उपज देने वाली प्रजातियों के बीज भी उपलब्ध कराए जाएँगे।

370433-351860-agriculture-fair-pantnagar-jammu-34-scaled
370433-351860-agriculture-fair-pantnagar-jammu-34-scaled

अगर आप शाक भाजी फलों में दिलचस्पी रखते हैं तो उसके उन्नत बीज और पौधौं को भी ले सकते हैं।

इस बार विश्वविद्यालय अपने कृषि सम्बंधित प्रकाशन को सस्ते दर पर किसान भाइयों को देने का इंतज़ाम किया है।

क्या है इस बार ख़ास

  • उद्घाटन समारोह - 09 मार्च
  • फल-फूल, शाक-भाजी की प्रदर्शनी - 09 से 10 मार्च
  • संकर बछियों की नीलामी - शैक्षणिक डेयरी फार्म - 10 मार्च
  • मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी - 10 मार्च
  • किसान वैज्ञानिक संवाद/किसान गोष्ठी 09-11 मार्च
  • पशु प्रदर्शनी और प्रतियोगिता (गाय-भैंस) - 11 मार्च
  • समापन और पुरस्कार वितरण समारोह - 12 मार्च
उत्तराखंड के गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में लगने वाले इस कृषि मेले में देशभर से किसान पहुँचते हैं। यहाँ कई तरह के स्टॉलस से लेकर कई प्रतियोगिताएँ होती हैं। मेले के ज़रिए किसानों को नई-नई कृषि तकनीक देखने और समझने का अच्छा मौका मिलता है।

मेले तक कैसे पहुँचे

दिल्ली- नैनीताल हाईवे पर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 250 किलोमीटर है। अगर ट्रेन से पहुँचना है तो दिल्ली -काठगोदाम रूट पर पंतनगर स्टेशन उतरना होगा वहाँ से मेला मैदान सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर है।

Tags:
  • kisan mela
  • pantnagar
  • uttarakhand