उत्तराखंड के इस शहर में लग रहा है सबसे बड़ा कृषि मेला
गाँव कनेक्शन | Oct 09, 2023, 10:07 IST
अगर आप रबी की फसल बोने की तैयारी कर रहे हैं तो पंतनगर में लग रहा कृषि मेला आपके काम का है। वहाँ इस बार फसल की नई प्रजातियों के बीज के अलावा नए अनुसंधान और कृषि तकनीक की वैज्ञानिक जानकारी देंगे।
उत्तराखंड के इस शहर में लग रहा है सबसे बड़ा कृषि मेला
उन्नत बीज, आधुनिक उपकरण और संकर बछियों की नीलामी सहित बहुत कुछ है इस बार पंतनगर के कृषि कुंभ में।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से करीब 270 किलोमीटर दूर और यूपी के रामपुर से महज 63 किलोमीटर पर ये कृषि मेला गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में लग रहा है।
विश्वविद्यालय में 114वाँ 'अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी' 13 से 16 अक्टूबर तक रहेगी। यहाँ अगर आप कृषि संबंधित नई तकनीक और नए बीज के बारे में जानकारी चाहते हैं तो बढ़िया मौका है।
इस मेले में खरीफ की प्रमुख फसलों जैसे धान, मक्का, अरहर, मूँग, उड़द, सोयाबीन सहित सब्जियों की वैज्ञानिक तरीके से की गई खेती की प्रदर्शनी भी होगी। साथ ही रबी की प्रमुख फसलों जैसे गेहूँ, चना, मटर, जौ, मसूर, तोरिया, सरसों और सब्जियों के अधिक उपज देने वाली प्रजातियों के बीज भी उपलब्ध कराए जाएँगे।
अगर आप शाक भाजी फलों में दिलचस्पी रखते हैं तो उसके उन्नत बीज और पौधौं को भी ले सकते हैं।
इस बार विश्वविद्यालय अपने कृषि सम्बंधित प्रकाशन को सस्ते दर पर किसान भाइयों को देने का इंतजाम किया है। अगर कोई इस मेला में अपना स्टॉल लगाना चाहता है तो कल यानी 11 अक्टूबर 2023 तक बुकिंग करा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय के फोन नंबर - (05944) 233336 पर संपर्क कर सकते हैं।
उद्घाटन समारोह - 13 अक्टूबर
फल-फूल, शाक-भाजी की प्रदर्शनी - 13 से 14 अक्टूबर
संकर बछियों की नीलामी - शैक्षणिक डेयरी फार्म - 14 अक्टूबर
मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी - 14 अक्टूबर
किसान वैज्ञानिक संवाद/किसान गोष्ठी 13-15 अक्टूबर
पशु प्रदर्शनी और प्रतियोगिता (गाय-भैंस) - 15 अक्टूबर
समापन और पुरस्कार वितरण समारोह - 16 अक्टूबर
उत्तराखंड के गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में लगने वाले इस कृषि मेले में देशभर से किसान पहुँचते हैं। यहाँ कई तरह के स्टॉलस से लेकर कई प्रतियोगिताएँ होती हैं। मेले के ज़रिए किसानों को नई-नई कृषि तकनीक देखने और समझने का अच्छा मौका मिलता है।
कैसे पहुँचे
दिल्ली- नैनीताल हाईवे पर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 250 किलोमीटर है। अगर ट्रेन से पहुँचना है तो दिल्ली -काठगोदाम रूट पर पंतनगर स्टेशन उतरना होगा वहाँ से मेला मैदान सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर है।

368273-whatsapp-image-2023-10-09-at-153925
इस बार विश्वविद्यालय अपने कृषि सम्बंधित प्रकाशन को सस्ते दर पर किसान भाइयों को देने का इंतजाम किया है। अगर कोई इस मेला में अपना स्टॉल लगाना चाहता है तो कल यानी 11 अक्टूबर 2023 तक बुकिंग करा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय के फोन नंबर - (05944) 233336 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या है इस बार ख़ास