शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अब तक 14 करोड़ पैन कार्ड और 70 करोड़ बैंक खातों को जोड़ा गया आधार से

· · 2 मिनट

अब तक 14 करोड़ पैन कार्ड और 70 करोड़ बैंक खातों को जोड़ा गया आधार से

करीब 30 करोड़ पर्मानेंट अकाउंट नंबर्स (PAN) में से लगभग 14 करोड़ को अब तक राष्ट्रीय डिजिटल पहचान संख्या (आधार) से जोड़ा जा चुका हैं। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने कहा, ‘बैंक खातों को बॉयोमीट्रिक पहचान से जोड़ने की स्थिति बेहतर है।

ये भी पढ़ें- जानिए, आधार कार्ड से जोड़ना कहां-कहां है जरूरी

अनुमानित 100 करोड़ से अधिक बैंक खातों में से करीब 70 प्रतिशत खाते जोड़े जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह ही नए बैंक खातों, फोन कनेक्शन सहित सभी सेवाओं के साथ आधार संख्या जोड़ने की समयसीमा को 31 मार्च 2018 तक बढ़ा दिया। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने PAN को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दी है। पांडे से जब पूछा गया है कि अब तक कितने PAN को आधार से जोड़ा गया तो उन्होंने कहा कि करीब 30 करोड़ PAN में से अब तक लगभग 14 करोड़ PAN को आधार से जोड़ा गया है।

ये भी पढ़े- पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च 2018 तक बढ़ी

इस तरह अनुमानित 100 करोड़ बैंक खातों में से 70 करोड़ बैंक खातों को आधार से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘हम आधार से जोड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमने सभी बैकों की शाखाओं में आधार के लिए ऊंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों को स्कैन करने की सुविधा प्रदान करने को कहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सरकार विभिन्न प्रकार की सेवाओं को जैसे कि क्रेडिट कार्ड, बैंक खातों, मोबाइल फोन आदि को आपस में जोड़ना चाहती है ताकि टैक्स चोरी को रोका जा सके।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख