यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती शुरू हो गई है, 11000 से ज़्यादा जगह है

गाँव कनेक्शन | Mar 18, 2024, 06:36 IST
उत्तर प्रदेश में महिला और बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दस हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्तियाँ कर रहा है। आप महिला हैं तो 01 अप्रैल से 16 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।
#Anganwadi
आप अगर वार्ड, ग्रामसभा या न्याय पंचायत की स्थायी निवासी हैं तो ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। 11,173 पदों के लिए भर्तियाँ हो रही हैं।

भर्ती सीधी हो रही है इसलिए आपको इसके लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। बस ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। कैसे भरना है और किस वेबसाइट पर जाना है वो सब गाँव कनेक्शन हमेशा की तरह यहाँ जानकारी दे रहा है।

कैसे होगी सभी पदों पर भर्ती

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा, तलाकशुदा या विधवा महिला को इसमें वरीयता दी जाएगी। यानी पहले इन महिलाओं को रखने की कोशिश होगी।

दूसरी बात, सभी पदों पर अनुभवी महिलाओं को नियम के मुताबिक रखा जाएगा।

सभी पदों पर भर्ती एक एक चयन समिति करेगी। इसमें जिलाधिकारी की तरफ से नामित मुख्य विकास अधिकारी और दूसरे आला अधिकारी होंगे। इसके अलावा कुछ नामित सदस्य भी होंगे।

इन पदों के लिए आपको 12वीं या समक्ष पास होना चाहिए।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upanganwadibharti.in पर जाएं। होम पेज पर नोटिस के नीचे भर्ती से सम्बंधित जिला अनुसार नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इसके लिए जिलावार दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इससे नियुक्ति से जुड़ा विज्ञापन खुल जाएगा जिसमें पूरी जानकारी आप देख सकते हैं।

नए पेज में आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। यानी आपको अपने बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल भरना होगा। फिर कैप्चा भरकर सब्मिट करना होगा।

आयु सीमा/आवेदन फीस

कम से कम उम्र इसके लिए 18 साल और अधिकतम 35 साल से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क किसी भी वर्ग के लिए नहीं है। आप सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरें।

आवेदन करने की आखिरी तारीख़ जिलों की रिक्तियों के अनुसार 1 अप्रैल से 16 अप्रैल 2024 तक है। ( रात 11 : 59 बजे तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा)

फॉर्म भरने में कोई दिक्कत हो या और जानकारी चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 18001375678 पर बात कर सकते हैं।

Tags:
  • Anganwadi
  • uttar pradesh

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.