घोड़ों में पेट दर्द है खतरनाक, जानिए लक्षण व बचाव
दिति बाजपेई | Sep 16, 2016, 16:01 IST
घोड़ों में पेट का दर्द खतरनाक है क्योंकि यह गाय, भैंस की तरह जुगाली नहीं करते हैं इसलिए समय पर उपचार से पशु को बचाया जा सकता है।
वजह
लक्षण
सुझाव
संकलन : दिति बाजपेई
वजह
- सूखा भूसा खिलाना।
- पैने और खराब दांत।
- अचानक चारा बदलना।
- अधिक बरसीम खिलाना।
- पेट में कीड़े/जून होना।
- कम और गंदा पानी पिलाना।
- समय-समय पर पानी न पिलाना।
- प्लास्टिक की थैली या रस्सी खाना।
- सड़ा हुआ दाना व चारा (फफूंद लगा हुआ) खिलाना।
- जरूरत से ज्यादा दाना/कुट्टी एक ही समय पर देना।
लक्षण
- पेट फूलना।
- पेट में पैर मारना।
- पैर से मिट्टी खोदना।
- लोट-पोट करना।
- बेचैन होना।
- ज्यादा पसीना आना।
- बार-बार पेट की तरफ देखना।
सुझाव
- दाने-चारे में अचानक परिवर्तन नहीं करना चाहिए।
- भूसा धोकर दें।
- चारा साफ करके और घास झाड़कर दें।
- थोड़ा-थोड़ा दाना-चारा कई बार में दें।
- समय-समय पर साफ पानी पिलाएं।
- हरा चारा भूसे के साथ मिलाकर दें।
- जानवर को प्लास्टिक व स खाने से बचाएं।
संकलन : दिति बाजपेई