एक ही जगह पर देख सकते हैं गुलाब और ग्लेडियोलस की अनोखी किस्में, साथ ही लीजिए इनकी खेती की जानकारी

गाँव कनेक्शन | Dec 18, 2023, 11:51 IST
गुलाब और ग्लेडियोलस की खेती करना चाहते हैं या फिर अपने घर की बागवानी सजाना चाहते हैं तो ये आपके काम की जानकारी है।
rose cultivation
अगर आपको भी बागवानी का शौक है या फिर फूलों की खेती की जानकारी लेना चाहते हैं तो आपके काम की ख़बर है। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान गुलाब और ग्लेडियोलस प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय वनस्‍पति अनुसंधान संस्थान के सेंट्रल लॉन में जनवरी महीने में गुलाब और ग्लेडियोलस की दो दिन की पुष्प प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन होगा। एनबीआरआई ने पुष्प प्रदर्शनी की शुरुआत भारत के मैदानी इलाकों में गुलाब और ग्लेडियोलस की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए की थी।

369804-gladiolus-rose-flower-exhibition-nbri-flower-farming-training-3
369804-gladiolus-rose-flower-exhibition-nbri-flower-farming-training-3

इस प्रदर्शनी में बागवानी के शौकीन और किसान सीएसआईआर-एनबीआरआई के वैज्ञानिकों से गुलाब और ग्लेडियोलस की खेती की जानकारी ले सकते हैं; यहाँ इन फूलों की कई अनोखी किस्में देख सकते हैं।

इस प्रदर्शनी में आम लोग भी अपने फूलों की प्रदर्शनी लगा सकते हैं, जिसमें लोगों को पुरस्कार भी दिए जाएँगे।

इस प्रदर्शनी के ज़रिए फूलों की खेती और इसके विभिन्न पहलुओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। यह एक अच्छा मौका है जहाँ लोग फूलों के कई रंगों, प्रकारों, आकारों और उनके संवर्धन पद्धतियों को देख सकते हैं।

अधिक जानकारी और प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के लिए संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ एस के तिवारी से इस नंबर पर (0522-2297965/961; 945437922) संपर्क कर सकते हैं।

369805-hero-image-36
369805-hero-image-36

ग्लेडियोलस की खेती

इन रंग-बिरंगे फूलों की खेती कुछ महीनों में ही आपको दूसरी फसल के मुकाबले कई गुना मुनाफा दे सकती है। ग्लेडियोलस के फूलों की मांग देश-विदेश तक होती है, किसान इसे आसानी से अपने आसपास के मार्केट में बेच सकता है।

पहले सिर्फ शादियों के सीजन में इसकी माँग रहती थी, लेकिन बुके में लगाने की वजह से साल भर इनकी माँग बनी रहती है। ये कई रंगों का होता है।

गुलाब की खेती

एनबीआरआई किसानों को गुलाब की खेती का भी प्रशिक्षण देता है। इनकी माँग भी साल भर बनी रहती है। गुलाब की खेती की ख़ास बात ये होती है कि इसे एक बार लगाने के बाद कई साल तक उत्पादन ले सकते हैं। इसे कलम के ज़रिए बढ़ा भी सकते हैं।

Tags:
  • rose cultivation
  • gladiolus
  • nbri

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.