इन बातों का ध्यान रखकर रख सकते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत

Mohit Asthana | Sep 10, 2017, 11:31 IST
Share
Bone health
इन बातों का ध्यान रखकर रख सकते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत
लखनऊ। मानव के शरीर में 30 से 35 साल तक हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है। इस समय तक जो लोग हेल्दी डायट लेते हैं उनकी हड्डियां मजबूत रहती है और बढ़ती उम्र में हड्डियों से संबंधित समस्याएं कम होती हैं।लेकिन लापरवाही बरतने से हड्डियां कमजोर भी हो सकती है। हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते है...

  • मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट को आहार में करें शामिल। इससे कैल्शियम की कमी पूरी होती है। दिन में कम से कम दो बार दूध पीएं। दही, लस्सी, दूध, पनीर और व्हाइट एग जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
  • ग्रीन वेजिटेबल्स का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
  • जंक फूड को अपने् खाने से कम करें। ‍‍‍‍‍‍‍
  • रात का भोजन सोने से कम से कम 2 घंटे पहले करें।
  • कम से कम एक घंटे की फीजिकल एक्टिविटी जरूर करें।
  • फीजिकल एक्टिविटी आउटडोर होनी चाहिए।
  • आजकल के युवा जिम करके और सप्लीमेंट्स लेकर बॉडी तो बना लेते हैं लेकिन उनकी हड्डियां मजबूत हो जाती है।
  • स्टेरॉयड जैसे सप्लीमेंट्स से बिल्कुल दूरी बना कर रखें।
  • सुबह के समय धूप में बैठे। सूर्य की रौशनी में विटामिन डी पाया जाता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती है।

हडि्डया कमजोर होने के कारण

  • लोगों का धूप के संपर्क में ना आना।
  • आउटडोर एक्टिविटी कम करना।
  • हेल्दी फूड के बजाय जंकफूड ज्यादा खाना।
  • डायबिटीज, किडनी प्रॉब्लम और फैमिली हिस्ट्री की वजह से भी हड्डियां कमजोर होती हैं।


Tags:
  • Bone health
  • हिंदी समाचार
  • Samachar
  • समाचार
  • hindi samachar
  • Human bones