Budget 2026-27: 'SHE-Mart' योजना से महिलाएँ बनेंगी बिज़नेस Onwer, चलाएंगी Retail Market

Preeti Nahar | Feb 01, 2026, 18:52 IST
Share
India Budget 2026 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में 'शी-मार्ट' योजना की घोषणा की है। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी। गांवों में महिला संचालित रिटेल मार्केट बनेंगे। महिलाएं अपने हाथ से बने उत्पाद सीधे बेच सकेंगी। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को व्यवसाय का मालिक बनाना है। 'शी-मार्ट' महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
'शी-मार्ट' योजना का ऐलान
'शी-मार्ट' योजना का ऐलान
केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'शी-मार्ट' योजना का ऐलान किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके तहत गांवों में ऐसे रिटेल मार्केट बनाए जाएंगे, जिनका संचालन पूरी तरह महिलाएं करेंगी। इन मार्ट्स में महिलाएं अपने हाथ से बने उत्पाद, जैसे हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, कपड़े और अन्य स्थानीय उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को केवल कामगार नहीं, बल्कि अपने व्यवसाय की मालिक बनाना है, ताकि उनकी कमाई सीधे उनके हाथों में आए।

शहरों से होगा सीधा कनेक्शन

यह योजना ग्रामीण महिलाओं को उत्पादन से लेकर बिक्री तक पूरे व्यवसाय की जिम्मेदारी संभालने और सही मुनाफा कमाने में मदद करेगी। अब तक ग्रामीण महिलाएं अक्सर उत्पादन तक ही सीमित रहती थीं, लेकिन 'शी-मार्ट' योजना इस अंतर को खत्म करेगी। सरकार का मानना है कि जब महिलाएं समूह बनाकर काम करती हैं, तो वे बड़े बदलाव ला सकती हैं। इसलिए, 'शी-मार्ट' योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को लोन, ट्रेनिंग और सरकारी सहयोग दिया जाएगा इससे गांवों में बने उत्पाद न केवल स्थानीय बाजारों में, बल्कि बड़े शहरों तक भी पहुंच सकेंगे। बजट 2026 की यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

'SHE-Mart' महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद मंच

'SHE-Mart' का मकसद महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक व्यवस्थित, भरोसेमंद और टिकाऊ मंच प्रदान करना है। इसके लिए उन्नत और नवीन वित्तीय साधनों का उपयोग किया जाएगा। केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस पहल को ज़मीनी स्तर पर लागू करेगी। 'लखपति दीदी' की सफलता के आधार पर, यह बजट महिलाओं को कर्ज-आधारित आजीविका से आगे बढ़कर उद्यमों का मालिक बनाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप दिखाता है। इस योजना में महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को तीन स्तरों पर समर्थन मिलेगा जैसे बाजार, पूंजी और नेटवर्क। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

लखपति दीदी के बाद अब 'SHE-Mart'

उत्तर-प्रदेश के निकट भविष्य में तीन करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत, एक साल में एक करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना पर तेजी से काम चल रहा है। राज्य में कृषि और गैर-कृषि आजीविका की संभावनाओं के अनुसार महिलाओं को समूहों से जोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत, प्रशिक्षण, तत्काल पूंजी सहायता और बाजार सहायता देने के लिए घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। 'SHE-Mart' के माध्यम से, ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को सीधे बाजार मिलेगा, जिससे वे ऐसी उद्यमी बन सकेंगी जो दूसरों के लिए रोजगार पैदा करेंगी।
Tags:
  • 'शी-मार्ट' योजना
  • SHE-Mart Scheme
  • Women Entrepreneurship
  • Rural Women Empowerment
  • Empower Rural Women as Business Owners
  • लखपति दीदी
  • केंद्रीय बजट 2026-27