हार के बाद अखिलेश ने कहा, कांग्रेस के साथ आगे भी जारी रहेगा गठबंधन

गाँव कनेक्शन | Mar 11, 2017, 17:47 IST
narendra modi
लखनऊ। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को नई सरकार चुनने के लिए बधाइ दी बधाई दी और कि कांग्रेस के साथ अपने गठबधंन को आगे बढ़ाने की भी बात की। उन्होंने कहा कि पहली केबिनेट के फैसले का इंतजार कीजिए। अगर यूपी में किसानों का कर्ज माफ हो गया तो देश के किसानों का कर्ज भी माफ हो सकता है क्योंकि ये बात प्रधानमंत्री मोदी ने कही थी। आगे उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला मान्य है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमारी साइकिल ट्यूबलेस साइकिल थी। आगे भी पंचर नहीं होगी। यूपी में समझाने से वोट नहीं मिलता, बहकाने से मिलता है। नई सरकार हमसे अच्छा काम करके दिखाए। अखिलेश ने मीडिया को भी धन्यवाद दिया।

Tags:
  • narendra modi
  • SP
  • उत्तर प्रदेश
  • अमित शाह
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
  • upelection2017
  • Uttar Pradesh Assembly Election Results 2017

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.