उद्योग के जरिये झारखंड के संसाधनों का दोहन करें : गडकरी

Bidyut Majumdar | Feb 16, 2017, 15:46 IST
झारखण्ड
रांची (भाषा)। औद्योगिक विकास के जरिये प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर झारखंड को एक अमीर आबादी वाला अमीर राज्य बनाया जा सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज ‘मोमेंटम झारखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो साल में राज्य में राजमार्ग क्षेत्र में 55,000 करोड़ रुपए का निवेश आएगा।

गडकरी ने कहा, ‘‘हमारा देश 800 अरब डॉलर के प्राकृतिक संसाधनों का आयात करता है, वहीं झारखंड प्राकृतिक संसाधन संपन्न राज्य है। यदि हम इन प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर उद्योग लगाएं, झारखंड अमीर लोगों का अमीर राज्य बन जाएगा।''

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उसने पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई को 2,402 किलोमीटर से बढ़ाकर 5,400 किलोमीटर किया है।

गडकरी ने कहा, ‘‘अगले दो से ढाई साल में झारखंड में राजमार्ग क्षेत्र में 55,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें 5,000 करोड़ रुपए का निवेश उन कार्यों पर होगा जो 600 किलोमीटर राजमार्गों के निर्माण के लिए किए जाने हैं।

उन्होंने कहा कि रांची-जमशेदपुर मार्ग पर आने वाली समस्याओं की वजह से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) यह सुनिश्चित करेगा कि 1,000 करोड़ रुपए के कार्यों के जरिये इसे पूर्ण किया जाए।

गडकरी ने कहा कि राज्य के जलमार्ग ढांचे को मजबूत करने पर भी उतना ही ध्यान दिया जा रहा है और सरकार पहले ही राष्ट्रीय जलमार्ग नंबर एक पर काम कर रही है।

Tags:
  • झारखण्ड
  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.