किसके सिर सजेगा यूपी का ताज, कौन होगा 32वां मुख्ममंत्री ? 

Ashwani NigamAshwani Nigam   11 March 2017 6:20 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसके सिर सजेगा यूपी का ताज, कौन होगा 32वां मुख्ममंत्री ? कल सुबह अाठ बजे से शुरू होगा मतदान।

लखनऊ। कौन होगा उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री ? कैसी होगी नई सरकार? क्या राज्य में कोई एक गठबंधन या दल पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा या फिर शुरू होगा गठबंधन सरकारों का नया दौर? प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों का भविष्य क्या होगा ?

ऐसे तमाम सवालों के जबाव शनिवार को उस समय मिलेंगे जब ईवीएम की मशीन खुलेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 के परिणाम का सबको बेसब्री से इंतजार है। इसके जरिए ही उत्तर प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा का गठन आजादी से पहले ही 1937 में हो चुका था जब यहां पर अंतरिम सरकार का गठन हुआ था और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य सर नवाब मुहम्मद अहमद सईद खां को मिला था। उनको छतारी नवाब भी कहते थे।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

3 अप्रैल 1937 से लेकर 16 जुलाई 1937 तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। तब से लेकर अभी तक उत्तर प्रदेश में कुल 31 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इसमें खास बात यह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती जहां चार बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं वहीं चंद्रभानु गुप्ता, नारायण दत्त तिवारी और मुलायम सिंह तीन बार, चौधरी चरण सिंह, और कल्याण सिंह दो-दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के कई दलों ने एग्जिट पोल को किया खारिज, भाजपा ने जाहिर की खुशी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

  • 1-सर नवाब मुहम्मद अहमद सईद खां ( नवाब छतारी )- 03-04-1937 से 16-07-1937 तक
  • 2- पंडित गोविंद वल्लभ पंत-17-07-1937 से 02-11-1939 तक, आजादी के बाद-1-04-1946 से 27-12-1954 तक
  • 3-डा० सम्पूर्णानंद- 28-12-1954 से 6-12-1960 तक
  • 4-चंद्रभानु गुप्त- 07-12-1960 से 1-10-1963 तक
  • 5-सुचेता कृपलानी- 02-10-1963 से 13-03-1967 तक
  • 6- चंद्रभानु गुप्त- 14-03-1967 से 02-04-1967 तक
  • 7-चौधरी चरण सिंह 03-04-1967 से 25-02-1968 तक
  • 8-चंद्रभानु गुप्त 26-02-1969 से 17-02-1970 तक
  • 9-चौधरी चरण सिंह 18-02-1970 से 01-10-1970 तक
  • 10-त्रिभुवन नारायण सिंह 18-10-1970 से 03-04-1971 तक
  • 11-कमलापति त्रिपाठी- 04-04-1971 से 12-06-1973 तक
  • 12-हेमवती नन्दन बहुगुणा- 08-11-1973 से 29-11-1975 तक
  • 13- नारायण दत्त तिवारी-21-01-1976 से 30-04-1977 तक
  • 14-राम नरेश यादव 23-06-1977 से 27-02-1979 तक
  • 15-बनारसी दास 28-02-1979 से 17-02-1980 तक
  • 16-विश्वनाथ प्रताप सिंह 09-06-1980 से 18-07-1982 तक
  • 17-श्रीपति मिश्र- 19-07-1982 से 02-08-1984 तक
  • 18-नारायण दत्त तिवारी -03-08-1984 से 24-09-1985 तक
  • 19-वीर बहादुर सिंह 24-09-1985 से 24-06-1988 तक
  • 20-नारायण दत्त तिवारी 25-06-1988 से 05-12-1989 तक
  • 21-मुलायम सिंह यादव 05-12-1989 से 24-06-1991 तक
  • 22-कल्याण सिंह 24-06-1991 से 06-12-1992 तक
  • 23-मुलायम सिंह यादव 04-12-1993 से 03-06-1995 तक
  • 24-मायावती 03-06-1995 से 18-10-1995 तक
  • 21-मायावती 3-1997 से 20-09-1997 तक
  • 25-कल्याण सिंह 21-09-1997 से 12-11-1999 तक
  • 26-राम प्रकाश 12-11-1999 से 28-10-2000 तक
  • 27- राजनाथ सिंह 28-10-2000 से 08-03-2002 तक
  • 28-मायावती 03-05-2002 से 29-08-2003 तक
  • 29-मुलायम सिंह यादव 29-08-2003 से 13-05-2007 तक
  • 30-मायावती 13-05-2007 से 15-03-2012 तक
  • 31-अखिलेश यादव 15-03-2012 से अब तक

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.