झारखंड में भी आज से एक हफ्ते का लॉकडाउन, क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा ? जानिए यहां...

झारखंड कोरोना काल के शुरुआत से 22 अप्रैल तक सुबह 9 बजे तक 177356 केस आ चुके हैं, जबकि 35826 केस एक्टिव हें और 139921 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1609 लोगों की मौत हो चुकी है।

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   22 April 2021 12:01 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
झारखंड में भी आज से एक हफ्ते का लॉकडाउन, क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा ? जानिए यहां...

फोटो: गाँव कनेक्शन

झारखंड में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है, जो आज यानी 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से शुरु हो चुका है और 29 अप्रैल तक लगा रहेगा। इस एक हफ्ते के लॉकडाउन को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया गया है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लग गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए और 21 सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई। पिछले एक सप्ताह में संक्रमितों की संख्या 18 लाख से ज्यादा बढ़ी है। वहीं झारखंड कोरोना काल के शुरुआत से 22 अप्रैल तक सुबह 9 बजे तक 177356 केस आ चुके हैं, जबकि 35826 केस एक्टिव हें और 139921 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में अब तक 1609 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में कोरोना के 3,15,478 नए संक्रमित मिले। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके पहले विश्व में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए थे। अमेरिका में 8 जनवरी, 2021 को 3,07,570 नए संक्रमित मिले थे।

लॉकडाउन के दौरान क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

प्रदेश में सभी तरह के निर्माण कार्य चलते रहेंगे।

ग्रामीण विकास की योजनाओं पर कोई रोक नहीं है।

किराना दुकान खुली रहेंगी और आवश्यक सेवाएं भी बहाल रहेंगी।

अगर दवाई लेने जा रहे हैं तो डॉक्टर की पर्ची दिखानी होगी।

होटल या रेस्टोरेंट में सिर्फ खाने की होम डिलीवरी चालू है।

पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है, अगर एक साथ पांच लोग दिखते हैं तो उन पर कार्रवाई हो सकती है।

पशुओं के लिए चारा ले सकते हैं।

अगर सड़क पर पुलिस रोकती है तो निकलने का कारण बताना होगा।

सब्जी खरीदना हो या सामान पहुंचाना हो, कारण बताना होगा और परिचय पत्र दिखाना होगा।

फल, फूल और सब्जियों की दुकानें खुलेंगी, लेकिन वहां पर भीड़ न इकट्ठा होने पाए।

मॉल, सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सामान्य रूप से चलेगा।

jharkhand #lockdown #covid #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.