पल्स ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन सहित 5 चिकित्सा उपकरण हो जाएंगे सस्ते, केंद्र ने तय किया मार्जिन
चिकित्सा उपकरणों की लागत को कम करने के लिए, सरकार ने पल्स ऑक्सीमीटर, नेबुलाइज़र और डिजिटल थर्मामीटर सहित पांच चिकित्सा उपकरणों के व्यापार मार्जिन को सीमित कर दिया है, जिससे यह उपकरण सस्ते मिलेंगे।
गाँव कनेक्शन 24 July 2021 11:41 AM GMT
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने पांच चिकित्सा उपकरणों- पल्स ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन, नेबुलाइजर, डिजिटल थर्मामीटर और ग्लूकोमीटर के लिए ट्रेड मार्जिन को सीमित कर दिया है। इससे ये पांचों चिकित्सा उपकरण जनता के लिए सस्ते और किफायती हो जाएंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आश्वासन दिया है कि इस फैसले से चिकित्सा उपकरणों की कीमतों में भारी कमी आएगी।
In larger public interest, Government caps Trade Margin for 5 Medical Devices, effective from July 20;
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 24, 2021
-Pulse Oximeter
-Blood Pressure Monitoring Machine
-Nebulizer
-Digital Thermometer
-Glucometer
It will hugely reduce prices of Medical devices.https://t.co/4YA2zay5yl
वितरक के लिए मूल्य (पीटीडी) के स्तर पर व्यापार के लाभ मार्जिन को 70 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया था। इसके बाद 23 जुलाई 2021 तक इन चिकित्सा उपकरणों के कुल 684 उत्पादों/ब्रांडों के बारे में जानकारी दी गई है और 620 उत्पादों/ब्रांडों (91 प्रतिशत) ने अपने अधितम खुदरा मूल्यों (एमआरपी) में गिरावट की सूचना दी है।
इसके संबंध में बीती 13 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई थी। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने बताया था कि कोविड महामारी के दौरान चिकित्सा उपकरणों को सस्ता बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उस दौरान ट्रेड मार्जिन 70 फीसदी तय किया गया था।
Price capping of 5 Medical Devices under TMR will further strengthen Govt. fight against COVID Pandemic.@mansukhmandviya @Bhagwanthkhuba @Pharmadept @CDSCO_INDIA_INF @PIB_India @PIBHindi
— NPPA~India🇮🇳 (@nppa_india) July 24, 2021
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के आंकड़ों अनुसार पल्स ऑक्सीमीटर की मौजूदा कीमत करीब 2,999 रुपये है। इसे संशोधित कर 1,250 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग डिवाइस की मौजूदा कीमत 2,610 रुपये है, इसकी कीमत 1,425 रुपये रखी गई है। पहले 2,850 रुपये की कीमत वाला एक नेबुलाइजर 1,959 रुपये में उपलब्ध होगा। पहले 190 रुपये की कीमत वाले एक डिजिटल थर्मामीटर की कीमत 114 रुपये होगी। पहले 1,590 रुपये में उपलब्ध ग्लूकोमीटर की कीमत अब 675 रुपये होगी। यह डेटा मोरपेन लेबोरेटरीज लिमिटेड के लिए है।
पहले और संशोधित एमआरपी के बीच वास्तविक अंतर ब्रांड से ब्रांड और डिवाइस से डिवाइस में भिन्न होगा। आपूर्तिकर्ताओं द्वारा लगाए गए अधिकतम मूल्यों को नियंत्रित करने और वस्तुओं को आम जनता के लिए सस्ती बनाने के लिए सरकार द्वारा मूल्य सीमा लगाई जाती है।
सभी श्रेणियों में आयातित और घरेलू ब्रांडों द्वारा अधिकतम खुदरा मूल्य में कमी की सूचना दी गई है। आयातकों द्वारा मंगवाए गए पल्स ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन और नेबुलाइजर की कीमतों में सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई है।
किस उपकरण में आयी है कितनी कमी
चिकित्सा उपकरण | अधिसूचना के बाद रिपोर्ट किए गए ब्रांडों की संख्या | ब्रांड्स की संख्या ने अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी)में कमी करने के संशोधन की सूचना दी | अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में सूचित की गई अधिकतम कटौती | |
पल्स ऑक्सीमीटर- फिंगर टिप | 136 | 127 (93%) | 5,150 रुपए | 88% |
पल्स ऑक्सीमीटर- अन्य | 73 | 62 (85%) | 2.95,375 रुपए | 47% |
ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन | 216 | 195 (90%) | 6,495 रुपए | 83% |
नेबुलाइजर | 137 | 124 (91%) | 15,175 रुपए | 77% |
डिजिटल थर्मामीटर | 88 | 80 (91%) | 5,360 रुपए | 77% |
ग्लूकोमीटर | 34 | 32 (94%) | 1,500 रुपए | 80% |
कुल | 684 | 620 (91%) |
oximeter NPPA #Health #story
More Stories