दिल्ली में आज रात से 26 अप्रैल की सुबह तक कर्फ्यू, राजस्थान में 3 मई तक लॉकडाउन

दिल्ली सरकार ने बेकाबू संक्रमण को रोकने के मद्देनजर लिया फैसला, सिर्फ जरूरी सेवाओं को तय समय में खोलने की मिलेगी इजाजत, राजस्थान में लॉकडाउन के दौरान इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिल्ली में आज रात से 26 अप्रैल की सुबह तक कर्फ्यू, राजस्थान में 3 मई तक लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में आज 19 अप्रैल की रात से अगले सोमवार 26 अप्रैल तक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह 16 अप्रैल की रात 10 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया था।

इसके साथ ही राजस्थान में आज यानी 19 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। गहलोत सरकार ने इस लॉकडाउन को 'जन अनुशासन पखवाड़ा' नाम दिया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है, इस पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने 15 दिन यानी 19 अप्रैल से 03 मई तक के लिए राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाजार, मॉल, सिनेमाघर और रेस्तरां बंद रहेंगे। वहीं होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज को भी लॉकडाउन से छूट दी गई है।

राजस्थान में राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी। सब्जियां और फलों के ठेले, साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा से शाम 7 बजे तक बेची जा सकेंगे। खाद्य पदार्थों में किराने के सामान, मंडिया, फल और सब्जियां, डेयरी, दूध, पशु चारे से संबंधित खुदरा थोक दुकानें शाम 5:00 बजे तक खुली रहेंगी। जहां तक संभव हो इनके होम डिलीवरी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी नियम वीकेंड कर्फ्यू वाले ही लागू रहेंगे।

curfew #lockdown #Delhi #rajasthan #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.