अनिश्चितकालीन हड़ताल पर क्यों हैं दिल्ली की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, क्या हैं उनकी मांगें?
Sarah Khan | Feb 05, 2022, 06:01 IST
मानदेय में वृद्धि, पेंशन, बीमा जैसी सुविधाओं और सरकारी कर्मचारी के दर्जे की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास 31 जनवरी को सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जमा हो गईं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें 2018 में घोषित वेतन वृद्धि अभी तक नहीं मिली है, लेकिन दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया और उनके काम का बोझ भी बढ़ा दिया।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर क्यों हैं दिल्ली की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां