कभी गाँवों में लोगों के जीवन का जरूरी हिस्सा तालाब लुप्त होते जा रहे हैं, जबकि भारत सरकार के पास नहीं है इनका कोई आंकड़ा

गाँव कनेक्शन | Apr 21, 2022, 10:07 IST
Share

कभी तालाब ग्रामीण जन जीवन का एक जरूरी हिस्सा हुआ करते थे। पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, वे उनके सामाजिक ताने-बाने से भी जुड़े थे। धार्मिक और पेयजल दोनों उद्देश्यों के लिए उनका सम्मान किया जाता था और उन्हें बनाए रखने की हरसंभव कोशिश भी। लेकिन जैसे-जैसे गांवों में हैंडपंप और अब पाइप से पानी आने लगा, ये स्थानीय जल निकाय धीरे-धीरे गायब होने लगे। असंख्य तालाबों पर अतिक्रमण कर लिया गया। जहां पहले तालाब थे, वहां अब इमारतें, घर, खेल के मैदान या कूड़े के ढेर हैं। बढ़ते जल संकट के साथ बदलते परिवेश में गांव के तालाबों का संरक्षण और पुनरुद्धार जरूरी हो गया है।

#ponds
कभी गाँवों में लोगों के जीवन का जरूरी हिस्सा तालाब लुप्त होते जा रहे हैं
Tags:
  • ponds
  • Dry ponds
  • water crisis
  • story
  • video