जौनपुर में पुल से 40 फीट नीचे गिरी बस, आठ यात्रियों की मौत

Khadim Abbas Rizvi | Jun 14, 2017, 17:55 IST
हिंदी न्यूज
स्वयं प्रोजेक्ट

जौनपुर। इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित सई नदी पर बने बरगुदर पुल से एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार आठ यात्रियों के मरने की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। जबकि 25 अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आईं है।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया है। हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आला अफसर मौके पर पहुंचे और रात बचाव का कार्य शुरू किया।
इलाहाबाद सिविल लाइंस डिपो की बस बुधवार को गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। बताया गया कि हादसे के वक्त में बस में कुल 40 यात्री सवार थे।



दोपहर में जौनपुर जिले के सिरकारा थाना क्षेत्र के सई नदी पर बने बरगुदर पुल के पास पहुंची और अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे खाई में गिर गई। इससे बस में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 यात्री घायल हो गए। लोगों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और लोगों को काफी मशक्कत के बाद एक-एक करके बस से बाहर निकाला गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और अन्य थानों की पुलिस वह प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक हादसे में मरने वालों में से किसी की भी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

40 फीट नीचे गिरी बस

अनियंत्रित बस नदी की सूखी रेत व झाड़ियों से पटी करीब 40 फीट गहरी खाई में गिरी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे कितना दर्दनका है। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी राहत व बचाव कार्य में लगे थे। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि बस स्पीड में थी।

Tags:
  • हिंदी न्यूज
  • bus accident
  • jaunpur bus accident
  • killed 8 people
  • जौनपुर बस हादसा
  • जौनपुर समाचार

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.