सरकारी कर्मचारियों के बराबर मिले किसानों को दर्जा
गाँव कनेक्शन | Jun 20, 2017, 17:12 IST
सरकारी कर्मचारियों के बराबर मिले किसानों को दर्जा
खादिम अब्बास
स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को जंघई पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने इस दौरान सरकारी कर्मचारियों के बराबर का दर्जा देने और कर्ज माफ करने की मांग की।
किसान कस्बे से जुलूस निकालकर जंघई पावर हाउस पहुंचे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष आरएन यादव ने कहा , ‘ सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने की बात कही थी, लेकिन चार से पांच घंटा बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों को दिक्कत हो रही है।’
आरएन यादव ने आगे कहा, ‘किसानों का सरकार सारा कर्ज माफ करे। यूनियन बैंक आॅफ इंडिया जंघई के बैंक कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। जिसको तत्काल बंद करने की मांग की गई।
किसानों ने मांग किया, ‘किसानों को सरकारी कर्मचारियों के बराबर दर्ज किया जाए। इसके साथ ही उन्हें हर माह मानदेय दिया जाए। एक सप्ताह के अंदर उनकी मांग नहीं मानी गई तो चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।’
प्रदर्शन के बाद किसानों ने मछलीशहर तहसीलदार अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा।