सरकार पर लगाम के लिए सपाइयों की राज्यपाल से गुहार

Ishtyak Khan | Jun 03, 2017, 16:34 IST
Share
uttar pradesh
सरकार पर लगाम के लिए सपाइयों की राज्यपाल से गुहार
स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

औरैया। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने व निरंकुश हो चुकी सरकार को काबू में करने के लिए सपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि अगर कानून व्यवस्था न सुधरी तो सपाई सड़कों पर उतरने को बाध्य हो जाएगें।

जिलाधिकारी जय प्रकाश सगर को सपा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन में सरकार पर अंकुश लगाने की मांग की है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर कानून व्यवस्था दुरूस्त न होने की बात कही है। बुलंदशहर में हाईवे पर बलात्कार के बाद हुई हत्या ने शासन को चुनौती दी है। सहारनपुर में जातिय दंगो से तनाव कायम है। मथुरा एवं बनारस में व्यापारियों से लूट के बाद हत्या, भाजपा, आरएसएस औरउसके सहयोगी संगठन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • uttar pradesh
  • Samajwadi Party
  • yogi sarkar
  • Lucknow Samachar
  • hindi samachar