भारत में ग्रीष्मकालीन फसलों का रकबा 64 लाख हेक्टेयर के पार, सालाना आधार पर 1.2% की बढ़ोतरी, जानें किस फसल में कितना इजाफा

Gaon Connection | Apr 14, 2026, 18:09 IST
Share
इस वर्ष गर्मी की फसलों की बुवाई में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। कुल रकबा 64 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है, जो पिछले साल से ज्यादा है। धान की बुवाई 30 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई है। श्री अन्न, मोटे अनाज और तिलहन फसलों की खेती भी बढ़ी है। यह कृषि क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
मोटे अनाज टॉप पर​, दालें-तिलहन मजबूत, चावल में गिरावट दर्ज
मोटे अनाज टॉप पर​, दालें-तिलहन मजबूत, चावल में गिरावट दर्ज
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस वर्ष गर्मी की फसलों के तहत बुवाई का कुल रकबा 64 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मंत्रालय के अनुसार, यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 0.77 लाख हेक्टेयर ज्यादा है, जो खेती-किसानी में सकारात्मक प्रगति को दर्शाता है। कुल मिलाकर, समर फसलों के रकबे में यह वृद्धि कृषि क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, जिससे उत्पादन बढ़ने और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

धान की बुवाई 30 लाख हेक्टेयर से अधिक

जारी आंकड़ों के मुताबिक, धान की बुवाई 30 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की गई है, जबकि दालों की खेती 11 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में पहुंच चुकी है। इसके अलावा श्री अन्न और मोटे अनाज की खेती भी तेजी से बढ़ रही है, जिसका कुल रकबा 13 लाख हेक्टेयर से अधिक दर्ज किया गया है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब एक लाख हेक्टेयर अधिक है।

तिलहन फसलों की खेती भी बढ़ी

वहीं तिलहन फसलों की खेती भी इस बार बढ़ी है और इसका रकबा 8 लाख हेक्टेयर से ज्यादा दर्ज किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि किसानों की बढ़ती भागीदारी और अनुकूल परिस्थितियों के चलते इस बार गर्मी की फसलों के क्षेत्र में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

10 अप्रैल 2026 तक ग्रीष्मकालीन फसलों का क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर में)

क्र.सं.फसलेंसामान्य क्षेत्र (DES)फाइनल समर एरिया 2025चालू वर्ष 2026पिछले वर्ष (इसी अवधि)बढ़ोतरी/कमी
1चावल31.4933.2830.5932.30-1.72
2दालें23.4027.0711.5410.71+0.83
हरी मूंग20.4423.498.478.15+0.33
काली उड़द2.963.582.782.38+0.40
अन्य दालें0.00-0.290.18+0.11
3श्री अन्न/मोटे अनाज12.0814.0613.6712.70+0.97
ज्वार0.340.360.370.36+0.01
बाजरा4.435.204.604.30+0.30
रागी0.31-0.210.16+0.05
छोटा बाजरा0.02-0.030.030.00
मक्का6.988.508.467.85+0.61
4तिलहन8.409.518.317.62+0.69
मूंगफली3.404.204.774.20+0.57
सूरजमुखी0.340.350.390.35+0.03
तिल4.664.963.093.00+0.10
अन्य तिलहन0.00-0.050.06-0.01
कुल75.3783.9264.1063.33+0.77
सोर्स: PIB
Tags:
  • summer crop area India 2026
  • crop coverage data PIB
  • rice area decline India
  • pulses area increase India
  • coarse cereals growth India
  • oilseeds area India
  • summer sowing report 2026
  • PIB agriculture data समर फसल क्षेत्र 2026
  • फसल रकबा डेटा PIB
  • चावल क्षेत्र में कमी