रिकॉर्ड स्तर पर छोटे प्याज का हुआ निर्यात, अनानास एक्सपोर्ट में भी 100 फीसदी बढ़ोत्तरी

छोटे प्याज (शैलॉट) के भारत के निर्यात में 2013 के बाद से 487 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। भारत के अनानास के निर्यात में भी 2013 के बाद से लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रिकॉर्ड स्तर पर छोटे प्याज का हुआ निर्यात, अनानास एक्सपोर्ट में भी 100 फीसदी बढ़ोत्तरी

भारत में उगाए जाने वाले छोटे प्याज और अनानास का रिकॉर्ड स्तर पर निर्यात हुआ है। श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल, कतर जैसे देशों में भारत छोटे प्याज और अनानास का निर्यात करता है।

साल 2013 के बाद से छोटे प्याज (शैलॉट) के भारत के निर्यात में 487 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। छोटे प्याज का निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2013 के दो मिलियन डॉलर की तुलना में बढ़कर अप्रैल-दिसंबर 2021 में 11.6 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

भारत से छोटे प्याज मुख्य रुप से श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में जाते हैं। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अजवाइन के भारतीय निर्यात के प्रमुख देश श्रीलंका (35.9 प्रतिशत), मलेशिया (29.4 प्रतिशत), थाईलैंड (12 प्रतिशत), संयुक्त अरब अमीरात (7.5 प्रतिशत) और सिंगापुर (5.8 प्रतिशत) शामिल थे।

वहीं भारत के अनानास के निर्यात में भी 2013 के बाद से लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इसका निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान 1.63 मिलियन डॉलर की तुलना में बढ़कर अप्रैल-दिसंबर 2021 में 3.26 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान अनानास के प्रमुख निर्यात गंतव्य स्थलों में संयुक्त अरब अमीरात (32.2 प्रतिशत), नेपाल (22.7 प्रतिशत), कतर (16.6 प्रतिशत), मालदीव (13.2 प्रतिशत) एवं अमेरिका (7.1 प्रतिशत) शामिल थे।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार भारत का वस्तु व्यापार जनवरी 2022 में 23.69 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2021 के 27.54 बिलियन डॉलर की तुलना में 34.06 बिलियन डॉलर हो गया, जनवरी 2020 के 25.85 बिलियन डॉलर की तुलना में इसने 31.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराई।

भारत का वस्तु व्यापार 2021-22 (अप्रैल-जनवरी) में 46.53 प्रतिशत बढ़ा और यह 2020-21 (अप्रैल-जनवरी) के 228.9 बिलियन डॉलर की तुलना में 335.44 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, 2019-20 (अप्रैल-जनवरी) के 264.13 बिलियन डॉलर की तुलना में इसमें 27.0 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।

#onion pineapple #export #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.