हरियाणा की मंडियों में करीब 42.83 लाख टन धान की आवक हुई

गाँव कनेक्शन | Oct 24, 2016, 17:48 IST
Share
Paddy
हरियाणा की मंडियों में करीब 42.83 लाख टन धान की आवक हुई  
चंडीगढ़ (भाषा)। हरियाणा की अनाज मंडियों में 42.83 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई है। यह आवक पूर्व वर्ष की समान अवधि में 34.24 लाख टन की हुई थी। बाजार के कुल आवक में से 42.45 लाख टन धान लेवी योग्य हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति में यहां कहा गया है कि सरकारी खरीद एजेंसियों ने करीब 42 लाख टन धान की खरीद की है जबकि 83,790 टन धान की खरीद धान मिलों और डीलरों के द्वारा की गई है। कुरक्षेत्र की मंडियों में करीब 10.30 लाख टन धान की आवक हुई है जबकि करनाल में 9.20 लाख टन और अम्बाला में 6.29 लाख टन धान की आवक हुई है।

इसमें कहा गया है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामला विभाग ने करीब 18.45 लाख टन धान की खरीद की है जबकि हाफेड ने 14.27 लाख टन से अधिक धान की खरीद की है। बाकी 4.96 लाख टन धान की खरीद हरियाणा कृषि-उद्योग निगम, हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के द्वारा 4.10 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के द्वारा 20,166 टन धान की खरीद की गई है।

Tags:
  • Paddy
  • Haryana Mandi