हरियाणा की मंडियों में 27 लाख टन धान की आवक हुई

गाँव कनेक्शन | Oct 14, 2016, 18:30 IST
हरियाणा मंडियां
चंडीगढ़ (भाषा)। हरियाणा की मंडियों में अभी तक 27.37 लाख टन से भी अधिक धान की आवक हुई है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 20.56 लाख टन धान की आवक हुई थी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामला विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि धान की कुल आवक में 27.27 लाख टन लेवी योग्य धान हैं। उन्होंने यहां कहा कि सरकारी खरीद एजेंसियों ने 27.07 लाख टन से अधिक धान की खरीद की है और 29,987 टन धान की खरीद धान मिलों और डीलरों के द्वारा की गई है।

उन्होंने कहा कि 7.72 लाख टन से अधिक धान की आवक कुरुक्षेत्र में हुई है जिसके बाद करनाल में 6.39 लाख टन, कैथल में 4.43 लाख टन और अम्बाला में 4.03 लाख टन धान की आवक हुई है। यमुनानगर कह मंडियों में करीब 1.92 लाख टन धान आया है जबकि फतेहाबाद में 1.19 लाख टन, पंचकुला में 63,769 टन, जिंद में 54,067 टन, सिरसा में 38,044 टन, पलवल में 6,899 टन और हिसार में 3,401 टन धान की आवक हुई है।

इसके अलावा सोनीपत में 2,470 टन, फरीदाबाद में 230 टन, रोहतक में 133 टन और झझ्झर में 15 टन धान की आवक हुई है।

Tags:
  • हरियाणा मंडियां
  • धान
  • आवक

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.