0

चीनी बाजार के भाव में 45 से 50 रुपए तक की गिरावट

Sanjay Srivastava | Dec 19, 2017, 16:52 IST
New Delhi
नई दिल्ली (भाषा)। चीनी मिलों से आवक बढ़ने और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के बीच थोक उपभोक्ताओं और स्टाकिस्टों की कमजोर मांग से स्थानीय थोक चीनी बाजार में आज भाव में 45 से 50 रुपए तक गिरावट दर्ज की गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के बीच थोक उपभोक्ताओं और स्टॉकिस्टों की छिटपुट लिवाली से चीनी के भाव में गिरावट रही। इसके अलावा चीनी उत्पादन बढ़ने के समाचारों से भी दाम नीचे रहे। चीनी मिलों के संगठन इस्मा के मुताबिक चीनी के चालू विपणन सत्र के शुरुआती ढाई माह में उत्पादन पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 30 प्रतिशत बढ़कर 69.4 लाख टन हो गया। इसका भी बाजार धारणा पर असर रहा।

चीनी हाजिर भाव एम-30 आज 3,650- 3,760 रुपए से घटकर 3,570- 3,700 रुपए कुंतल रह गया जबकि एस-30 का भाव 3,640- 3,750 रुपए से घटकर 3,560- 3,690 रुपए कुंतल रह गया। मिल डिलीवरी एम-30 और एस-30 में भी यही रझान रहा और भाव 45 से 50 रुपए कुंतल तक घट गए।

आज के बंद भाव इस प्रकार रहे (भाव रुपया प्रति कुंतल में) :-

चीनी खुदरा बाजार :- 36 से 39 रुपए प्रति किलो

चीनी तैयार:- एम-30 -. 3,570 - 3,700 रुपए, एस 30- 3,560 - 3,690 रुपए।

चीनी मिल डिलीवरी:- एम..30 - 3,300 - 3,385 रुपए, एस.30- 3,290 - 3,475 रुपए।

चीनी मिलगेट (शुल्क सहित) मवाना 3,390 रुपए, किन्नौनी 3,485 रुपए, अस्मोली 3,470 रुपए, दोराला 3,395 रुपए, बुढाना 3,395 रुपए, थानाभवन 3,390 रुपए, धनोरा 3,440 रुपए, सिम्भौली 3,465 रुपए, खतौली 3,465 रुपए, धामपुर 3,340 रुपए, रामाला 3,300 रुपए, अनूपशहर 3,300 रुपए, बागपत 3,320 रुपए, मोरना 3,305 रुपए, सकोती 3,365 रुपए, चांदपुर 3,330 रुपए, नजीबाबाद 3,300 रुपए, मोदीनगर 3,365 रुपए, शामली 3,375 रुपए और नानोता 3,300 रुपए।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • New Delhi
  • Sugar Mill
  • नई दिल्ली
  • चीनी मिल
  • गिरावट
  • स्टॉक
  • थोक चीनी बाजार
  • चीनी का भाव
  • stock
  • Wholesale Sugar market
  • fall
  • Sugar Rate

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.