एमएसपी पर गेहूं खरीदने वाले प्रमुख राज्यों में अब तक कहां हुई कितनी खरीद?

गाँव कनेक्शन | Apr 05, 2022, 09:24 IST
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक पूरे देश से लगभग 34917 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। अभी तक 3510 किसानों को एमएसपी का लाभ मिला है।
#msp
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 3510 किसानों को रबी विपणन सत्र 2022-23 में 70.36 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ हुआ है।

रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए गेहूं की खरीद हाल ही में मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में शुरू हुई है। 3 अप्रैल तक 34917 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिससे 3510 किसानों को 70.36 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है।

कहां हुई कितनी खरीद?

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

गेहूं खरीद की मात्रा (एमटी)

लाभान्वित किसानों की संख्या

एमएसपी मूल्य (करोड़ रुपये में)

पंजाब 63220.13
हरियाणा14914

968

30.05
उत्तर प्रदेश6401.1
मध्य प्रदेश19934

2516

40.17

कुल

34917

3510

70.36

जबकि खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद अभी भी जारी है। खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 3 अप्रैल तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 750.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

धान खरीद से अब तक लगभग 108.01 लाख किसानों 1,47,055.95 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिला है।

Tags:
  • msp
  • wheat procurement
  • story

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.