women Empowerment : देसी रेसिपीज़ से 1.6 मिलियन सब्सक्राइबर तक, राजस्थान की महिला ने पारंपरिक व्यंजनों का ब्रांड बनाया

Mar 23, 2026, 17:06 IST
Share
राजस्थान के एक गाँव की एक महिला ने अपनी रसोई की अनोखी रेसिपीज़ को यूट्यूब पर साझा करना शुरू किया। देखते ही देखते यूट्यूब पर चर्चित हो गईं। आज कंटेन्ट क्रिएटर के साथ-साथ वो सफल उद्यमी भी हैं।
शेफ और यूट्यूबर कौशल्या चौधरी।
शेफ और यूट्यूबर कौशल्या चौधरी।
राजस्थान के एक छोटे से गाँव से निकली एक महिला ने अपनी रसोईं की साधारण रेसिपीज़ को यूट्यूब पर साझा करके एक मिसाल कायम की है। मास्टर शेफ इंडिया के टॉप 12 तक पहुँचने वाली इस कंटेंट क्रिएटर और उद्यमी ने न केवल स्थानीय भाषा में पहला यूट्यूब चैनल शुरू किया, बल्कि विलुप्त हो रहे पारंपरिक व्यंजनों को सहेजने और देसी उत्पादों का एक ब्रांड लॉन्च करने का भी बीड़ा उठाया है।

एक साधारण सी कढ़ाई और एक फोन के सहारे उन्होंने 1.6 मिलियन सब्सक्राइबर वाला एक सफल यूट्यूब चैनल बनाया है, जो उनकी प्रेरणादायक और असरदार यात्रा को दर्शाता है।

यह महिला शेफ, कंटेंट क्रिएटर और उद्यमी, राजस्थान के भोपालगढ़ के गाँव कुरी से अपनी रसोईं की साधारण रेसिपीज़ को स्थानीय भाषा में यूट्यूब पर साझा करती हैं। मास्टर शेफ इंडिया के टॉप 12 तक पहुँचने वाली उनकी रेसिपीज़ परंपरा, भाषा और संस्कार को जोड़ती हैं। वह कहती हैं, "जहाँ पिज़्ज़ा-बर्गर जैसे व्यंजन दुनिया भर में मशहूर हो रहे हैं, वहीं हमारे व्यंजन कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुँच पाए और न ही कभी ब्रांड बन पाए।"

उन्होंने भाषा, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को प्राथमिकता दी। विलुप्त हो रहे व्यंजनों को सहेजना शुरू किया। साथ ही, उन्होंने मसालों और देसी उत्पादों का एक ब्रांड भी लॉन्च किया है। उनका लक्ष्य गाँव में ही एक ऐसा सेटअप बनाना है जहाँ वो चीजें उपलब्ध करा सकें जो बाहर शुद्ध नहीं मिलतीं। उनकी यह यात्रा वाकई प्रेरणादायक और असरदार है। एक कढ़ाई और एक फोन के सहारे ही वह एक सफल कंटेंट क्रिएटर और उद्यमी बन गईं।
Tags:
  • master shef
  • rural content creater
  • shef
  • women empowerment
  • women entrepreneurship