भाजपा ने जारी की यूपी और बिहार में एमएलसी की लिस्ट, जानिए किस-किस को मिला मौका

गाँव कनेक्शन | Apr 15, 2018, 16:06 IST
Share
Vidhan parishad chunav
भाजपा ने जारी की यूपी और बिहार में एमएलसी की लिस्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को एमएलसी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 10 और बिहार से 3 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह सूची जारी की है, इनमें उत्तर प्रदेश से उम्मीदवारों में डॉ. महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और अशोक धवन शामिल है।

दूसरी बिहार से एमएलसी के उम्मीदवारों में सुशील कुमार मोदी, मंगल पाण्डेय और संजय पासवान शामिल हैं।

Tags:
  • Vidhan parishad chunav