पांच राज्यों का 11 बजे तक रुझान

Sanjay Srivastava | Mar 11, 2017, 11:53 IST
Share
lucknow
पांच राज्यों का 11 बजे तक रुझान  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में मतगणना शुरू हो गई है। 11 बजे तक का रुझान आप देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में 403 विणानसभा सीटों में से सुबह 11 बजे तक प्राप्त 295 सीटों के रझान के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों की स्थिति इस प्रकार रही।

  • पार्टी बढ़त
  • भाजपा 291
  • सपा 57
  • बसपा 17
  • कांग्रेस 11
  • अपना दल (सोनेलाल) 8
  • अन्य 11
मणिपुर की 60 में से 30 विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक के रुझान और परिणाम इस प्रकार हैं:-

  • पार्टी जीत बढत कुल
  • भारतीय जनता पार्टी 01 08 09
  • कांग्रेस 00 11 11
  • नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 00 01 01
  • नगा पीपुल्स फ्रंट 00 02 02
  • लोक जनशक्ति पार्टी 00 01 01
  • मणिपुर नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी 00 01 01
  • नेशनल पीपुल्स पार्टी 00 03 03
  • निर्दलीय 00 02 02
पंजाब में 117 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के रुझानों की स्थिति इस प्रकार है:-

  • पार्टी बढ़त जीत कुल
  • कांग्रेस 65 65
  • आप 25 25
  • शिअद 20 20
  • भाजपा 4 4
  • लोहिइंपा 2 2
  • निर्दलीय 1 1

पंजाब चुनाव : कांग्रेस को भारी बढ़त

पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 117 सदस्यीय विधानसभा की 65 सीटों पर आगे है, जबकि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन 24 और आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपनी लंबी विधानसभा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बढत बनाए हुए हैं।

अपनी पुश्तैनी सीट पटियाला से कैप्टन अमरिंदर आगे चल रहे हैं. इस बार वह दो सीटों से अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं।

शिअद अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से आगे चल रहे हैं. वह कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू पर 2,144 मतों के अंतर से बढत बनाए हुए हैं।

अबोहर सीट पर कांग्रेस नेता सुनील जाखड भाजपा उम्मीदवार अरुण नारंग से 1,487 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट पर आप उम्मीदवार सरबजोत सिंह धंजल पर 2691 मतों से आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझान के अनुसार फतेहगढ़ साहिब, धरमकोट, बालुआना (सु) और गिदरबाहा सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि लंबी, मोगा और मजीठा सीटों पर अकाली दल आगे चल रही है।

आप भादौर (सु) सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार मनप्रीत बादल भटिंडा शहरी सीट से आप उम्मीदवार दीपक बंसल से पीछे चल रहे हैं।

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग गिदरबाहा सीट पर आगे हैं।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया कांग्रेस उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं।

हरगोबिंदपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर सिंह लद्दी और महल कलां सीट पर आप के कुलवंत सिंह आगे हैं।