राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने भरा नामांकन

गाँव कनेक्शन | Jan 24, 2017, 16:26 IST
Share
नोएडा (भाषा)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने आज नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया।

आज सुबह पंकज सिंह BJP नेताओं के साथ सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे और फिर वहां से समर्थकों के साथ वह ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट गये जहां उन्होंने नोएडा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा भी थे। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Tags:
  • noida
  • Union Home Minister Rajnath Singh
  • B J P
  • Pankaj Singh
  • Noida constituency