BJP के शासन में दलितों पर हमले बढ़ रहे हैं : शरद यादव
गाँव कनेक्शन | Jan 04, 2018, 11:52 IST
BJP के शासन में दलितों पर हमले बढ़ रहे हैं : शरद यादव
नई दिल्ली (भाषा)। पूर्व राज्यसभा सदस्य शरद यादव ने महाराष्ट्र में जातीय हिंसा को लेकर आज BJP पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्यों में उसके शासन में दलितों एवं दमित वर्गों पर हमले बढ़ रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार की चूक से पुणे में संघर्ष हुआ जबकि दलित 200 सालों से यह दिवस मनाते आ रहे थे। बागी जदयू नेता ने एक बयान में कहा, ''यह राज्य सरकार की चूक है कि उसने हर साल होने वाले कार्यक्रम की जानकारी होने के बावजूद उपयुक्त कदम नहीं उठाया। लोगों को हिंसा से बचाना उसकी जिम्मेदारी है। वह अपना कर्तव्य पूरा करने में विफल रहा, फलस्वरप एक व्यक्ति की जान भी चली गयी।''
उन्होंने आरोप लगाया, ''भाजपा सरकारों के शासन में दलितों एवं अन्य दमित वर्गों पर हमले बढ़ रहे हैं।'' यादव ने कहा कि पुणे हिंसा के लिए जिम्मेदार पाये जाने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कडी सजा दी जाए।