स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
गाँव कनेक्शन | Jul 16, 2019, 10:36 IST
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने प्रेस नोट जारी कर दी। प्रेस नोट के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।
इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह को लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया था। मध्य प्रदेश में बीजेपी के विधानसभा चुनाव हारने और गुटबाजी के बाद भी बीजेपी को 29 में से 28 सीटें दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। मध्य प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह ने सांगठनिक स्तर पर जिस तरह से जिम्मेदारी निभाई और कार्यकर्ताओं को एकजूट रखने में कामयाबी हासिल की उसके बाद से ही उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर उनका नाम चर्चा में था।
स्वतंत्र देव सिंह की छवि राजनीति में हमेशा साफ रही है। उनका शुमार शांत और सौम्य नेताओं में आता रहा है। राज्य परिवहन के क्षेत्र में भी उन्होंने कई काम किये हैं। सरकारी बसों का औचक निरीक्षण और उसकी साफ सफाई को लेकर अधिकारियों को कई बार कार्रवाई के निर्देश भी दिया है।
इससे पहले डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष थें। पार्टी के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के चलते महेन्द्र नाथ पांडे को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद से ही बीजेपी आलाकमान को प्रदेश संगठन को लीड करने के लिऐ नये अध्यक्ष की तलाश थी, जो स्वतंत्र देव सिंह पर आकर खत्म हुई।
स्वतंत्र देव सिंह के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष और प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर पालिका का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Swatantra Dev Singh appointed as President of Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party. pic.twitter.com/PqUNssh9Hs
— ANI UP (@ANINewsUP) July 16, 2019
सौम्य नेता की रही है छवि
इससे पहले डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष थें। पार्टी के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के चलते महेन्द्र नाथ पांडे को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद से ही बीजेपी आलाकमान को प्रदेश संगठन को लीड करने के लिऐ नये अध्यक्ष की तलाश थी, जो स्वतंत्र देव सिंह पर आकर खत्म हुई।
स्वतंत्र देव सिंह के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष और प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर पालिका का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Chandrakant Patil appointed as the President of Bharatiya Janata Party (BJP), Maharashtra. pic.twitter.com/Qoa8R3VBqX
— ANI (@ANI) July 16, 2019