उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   11 March 2017 3:58 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE   उत्तराखंड विधानसभा।

देहरादून (भाषा)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर पिछले महीने हुए चुनाव का नतीजा जानने के लिए मतगणना आज शुरू हो गई। यहां प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे पूरे प्रदेश में मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 637 उम्मीदवारों की किस्मत के परिणामों के दोपहर बाद तक आने की संभावना है। प्रदेश में 15 फरवरी को मतदान हुआ था।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूडी ने बताया कि प्रदेश में सभी 13 जनपदों में कुल 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 864 काउंटिंग टेबल लगाई गई हैं, जिन पर कुल 10,854 मतदान केंद्रों की मतगणना होगी। राधा ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।

राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक दीपम सेठ ने बताया कि मतगणना को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सीएपीएफ की 10 कम्पनियां, पीएसी की 14 कम्पनियां, 3000 कांस्टेबल, 350 हेड कांस्टेबल, 550 सब इंस्पेक्टर, 50 इंस्पेक्टर एवं 30 राजपत्रित पुलिस अधिकारी मतगणना ड्यूटी में लगाए गये हैं।

उत्तराखंड में शुरुआती रुझानों में भाजपा 27 सीटों पर आगे

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना में मिल रहे शुरुआती रुझानों में भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है। यहां निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार, अब तक सामने आए कुल 34 शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी कांग्रेस ने पांच सीटों पर बढ़त बना रखी है जबकि दो अन्य पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में 15 फरवरी को मतदान हुआ था।

मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दोनों सीटों पर पीछे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार जिले की हरिद्वार ग्रामीण और उधमसिंह नगर जिले की किच्छा, दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा के यतीश्वरानंद 12410 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री को 6640 वोट मिले हैं। किच्छा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला आगे चल रहे हैं जिनके पक्ष में अब तक 5127 वोट गिने जा चुके हैं जबकि रावत को अब तक 3471 वोट मिले हैं।

पौड़ी से भाजपा के मुकेश सिंह कोली ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर को 7030 मतों से हराया।

पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दाईभगवान को 1349 मतों से हराया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार (ग्रामीण) सीट से भाजपा के यतीश्वरानंद से 12 हजार से अधिक मतों से हारे। किच्छा में वह 2154 मतों से भाजपा के राजेश शुक्ला से हार गए।

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर दोपहर दो बजे तक के रुझान, परिणाम इस प्रकार हैं:-

पार्टी जीत बढ़त कुल

  • भारतीय जनता पार्टी 07 49 56
  • कांग्रेस 03 09 12
  • निर्दलीय 00 02 02
  • कुल 10 60 70

मंगलौर से कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के प्रत्याशी सरबत करीम अंसारी को 2668 मतों से हराया।

रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद्र जैन को 12542 मतों से हराया।

झबरेडा से भाजपा के देशराज करनवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजपाल सिंह को 2253 मतों से हराया।

सितारगंज से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र और भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मालती बिस्वास को 28450 मतों से हराया।

कपकोट से भाजपा के बलवंत सिंह भौर्याल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्सवाण को 5982 मतों से हराया।

खानपुर से भाजपा प्रत्याशी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के मुफ्ती रियासत अली को 13735 मतों से हराया।

लक्सर से भाजपा के संजय गुप्ता ने कांग्रेस के हाजी तस्लीम अहमद को 1604 मतों से हराया।

लालकुंआ से भाजपा प्रत्याशी नवीन चंद्र दुम्का ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27108 मतों से हराया।

नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्य ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सरिता आर्य को 7247 मतों से पराजित किया।

बागेश्वर से भाजपा के चंदन राम दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बालकृष्ण को 14567 मतों से हराया।

पुरोला से कांग्रेस के राजकुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मालचंद को 1013 मतों के अंतर से हराया।

धारचूला से कांग्रेस के हरीश सिंह धामी ने भाजपा के वीरेंद्र सिंह पाल को 3085 मतों से हराया।

नानकमत्ता से भाजपा के प्रेम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंंह राणा को 9531 मतों से हराया।

रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के तिलक राज बेहड को 24771 मतों से हराया।

डीडीहाट से भाजपा के विशन सिंह चुफाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी किशन भंडारी (निर्दलीय) को 2368 मतों से हराया।

गदरपुर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र पाल सिंह को 14106 मतों से हराया।

बाजपुर से भाजपा के यशपाल आर्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता टम्टा 12636 मतों से हराया।

भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को 2513 मतों से हराया।

ज्वालापुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के एसपी सिंह इंजीनियर को 4788 मतों से हराया।

               

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.