यूपी नगर पंचायत चुनाव में हार पर भाजपा मौन : अखिलेश
गाँव कनेक्शन 4 Dec 2017 1:25 PM GMT
एटा (भाषा)। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश के महापौर चुनावों में जीत पर अपनी पीठ थपथपाने वाली पार्टी नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में अपनी हार पर मौन है।
उन्होंने कहा, ''भाजपा झूठ परोसने वाली पार्टी है। उसने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बदौलत उप्र में मेयर के 16 में से 14 पदों पर जीत हासिल की। लेकिन वह नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में अपनी हार पर कुछ नहीं कह रही है।''
ये भी पढ़ें - राहुल गांधी ने कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
एक विवाह समारोह में यहां आए अखिलेश ने कहा, ''अगर भारत से अधिक विकसित देश मतदान के लिए मतपत्रों का उपयोग कर सकते हैं तो भारत में क्या समस्या है? चुनाव आयोग को यह साफ करना चाहिए कि वह गडबड ईवीएम की मरम्मत कैसे करता है। जब एक गडबड ईवीएम की मरम्मत की जा सकती है तो ठीक से काम करने वाली ईवीएम के साथ छेड़छाड़ भी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - राहुल गांधी से हिन्दू होने का प्रमाण मांगने वाले क्या अपने को हिंदू सिद्ध कर पाएंगे
More Stories