Lok Sabha Election Results: जानें नॉर्थ-इस्‍ट के राज्‍यों का क्‍या है हाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Lok Sabha Election Results: जानें नॉर्थ-इस्‍ट के राज्‍यों का क्‍या है हाल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election Results 2019) के नतीजे आज आ जाएंगे। इस चुनाव में उत्तर-पूर्वी राज्‍यों की ओर सबकी निगाह हैं कि वहां के नतीजों का क्‍या हाल आएगा। आज उत्तर-पूर्वी राज्‍यों (असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैण्ड, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल) की 25 सीटें भी शामिल हैं। जानिए नॉर्थ-इस्‍ट के राज्‍यों का क्‍या है हाल...

LIVE UPDATES

असम की कुल 14 सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें बीजेपी 8 सीटों पर आगे है। वहीं, असम गण परिषद 2 सटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट दो सीटों पर आगे है। साथ ही युनाइटेड पीपल्‍स पार्टी लिबरल और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।

मिजोरम की एक सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट बढ़त बनाए हुए है।

सिक्‍क‍िम में एक लोकसभा सीट है। इस सीट पर सिक्‍किम क्रांतिकारी मोर्चा ने बढ़त बनाई हुई है।

नागालैंड की एक लोकसभा सीट पर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी आगे है।

मेघालय: नेशनल पीपल्स पार्टी एक सीट पर आगे है, वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

मणिपुर: कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं नागा पीपल्‍स पार्टी एक सीट पर आगे है।

असम: शुरुआती रुझान में असम गण परिषद तीन सीटों पर आगे हैं। वहीं बीजेपी 5 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

#असम

असम में लोकसभा की 14 सीटें हैं। यहां बीजेपी का एजीपी और बीपीएफ के साथ गठबंधन है। वहीं कांग्रेस और एआईडीयूएफ गठबंधन में हैं। इन दोनों गठबंधन में सीधा मुकाबला है। 2014 लोकसभा चुनाव में यहां इंडियन नैशनल कांग्रेस और एआईडीयूएफ गठबंधन ने 14 सीटों में से 6 सीटें हासिल की थीं जबकि बीजेपी के खाते में 7 सीटें गई थीं। वहीं, एक सीट अन्य को मिली थी।


#मणिपुर

मणिपुर में 2 लोकसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है। 2014 लोकसभा चुनाव में दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस ने भीतरी मणिपुर सीट से ओइनम नबकिशोरसिंह एवं बाहरी मणिपुर सीट से के. जेम्स को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी ने भीतरी मणिपुर से होउलिम सोखोपाओ मेट और बाहरी मणिपुर सीट से एच सोखोपाओ मेट को उममीदवार बनाया है।


#मेघालय

मेघालय में भी 2 लोकसभा सीटें हैं, तुरा और शिलांग सीट। मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी), कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है। 2014 में तुरा सीट से एनपीपी के पीए संगमा और शिलांग से कांग्रेस के विन्सेंट पाला चुनाव जीते थे। पीए संगमा के निधन के बाद तुरा सीट पर उपचुनाव हुए थे, जो कि एनपीपी ने जीता था। फिलहाल बीजेपी ने तुरा सीट से रिकमन जी मोमिन एवं शिलांग से सनबोर शुल्लई को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने तुरा सीट से डॉ. मुकुल एम. संगमा और शिलांग से विन्सेंट एच. पाला को प्रत्याशी बनाया है।


#त्रिपुरा

त्रिपुरा में दो लोकसभा सीट हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों पर सीपीआई (एम) ने कब्‍जा जमाया था। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनावों में 60 सीटों में 36 पर बीजेपी ने जीत हासिल की और यहां वामपंथी शासन को खत्‍म कर दिया। अभी यहां बीजेपी और इंडिजनस पीपुल्‍स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा की सरकार है। बीजेपी ने त्रिपुरा वेस्‍ट सीट से रेवती त्रिपुरा को उम्‍मीदवार बनाया है। वहीं, त्रिपुरा ईस्‍ट से प्रतिमा भौमिक को उम्‍मीदवार बनाया है। इन दोनों सीट पर कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने भी अपने उम्‍मीदवार खड़े किए हैं। त्रिपुरा वेस्‍ट से कांग्रेस ने सुबल भौमिक और त्रिपुरा ईस्‍ट से प्रज्ञा देव बर्मन को टिकट दिया है। सीपीआई (एम) की ओर से त्रिपुरा वेस्‍ट से शंकर प्रसाद दत्‍ता और त्रिपुरा ईस्‍ट से जितेंद्र उपाध्‍याय उम्‍मीदवार हैं। शुरुआती रुझान में दोनों सीटों पर बीजेपी आगे है।


#नागालैंड, सिक्किम और मिजोरम

नागालैंड, सिक्किम और मिजोरम तीनों राज्यों में एक-एक लोकसभा सीट हैं।

#अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में अरुणाचल ईस्ट और अरुणाचल वेस्ट दो लोकसभा सीटें हैं, जिनके लिए चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग कराई गई थी। अरुणाचल पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस के लोवांग्चा वंगलत और बीजेपी से तापिर गाओ चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से 2014 के चुनाव में कांग्रेस के निनोंग इरिंग ने जीत हासिल की थी। वहीं, अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर बीजेपी के किरेन रिजिजू और कांग्रेस से नबाम टुकी चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 के चुनाव में BJP के किरेन रिजिजू ने यहां से जीत हासिल की थी।


 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.