युवाओं को रोजगार और किसानों को सही दाम कब मिलेगा : राहुल गांधी

Sanjay Srivastava | Mar 17, 2018, 13:34 IST
कांग्रेस
नयी दिल्ली। कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही देश को दिशा दे सकती है। केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा का नाम लिए बिना उस पर देश में गुस्सा फैलाने, युवाओं एवं किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से कोई दिशा नहीं मिल पाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए आज यहां राहुल ने कहा, '' देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है। देश को बांटा जा रहा है। हिन्दुस्तान के एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि हमारा काम जोड़ने का है। यह हाथ का निशान (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) ही देश को जोड़ सकता है। देश को आगे ले जा सकता है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के इस निशान की शक्ति आप पार्टी प्रतिनिधियों के भीतर है। हम सबको, देश की जनता को मिलकर देश को जोड़ने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि महा
धिवेशन का लक्ष्य कांग्रेस और देश को आगे का रास्ता दिखाने का है।

राहुल ने महाधिवेशन में भाग ले रही संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन
सिंह, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरन्दिर सिंह आदि का नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं ने कांग्रेस के लड़ाई लड़ी। इसके लिए उन्होंने इन नेताओं का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महाधिवेशन भविष्य की बात करता है। बदलाव की बात करता है। लेकिन हमारी परंपरा रही है कि बदलाव किया जाता है किंतु बीते समय को भूला नहीं जाता। युवाओं की बात होती है। यदि युवा कांग्रेस को आगे ले जाएंगे तो जो हमारे अनुभवी नेता है, उनके बिना हमारी कांग्रेस पार्टी आगे नहीं जा सकती। उन्होंने अपनी भूमिका को परिभाषित करते हुए कहा, 'मेरा काम युवा एवं वरिष्ठ नेताओं को जोड़ने का है। एक नई दिशा दिखाने का काम है।'

उन्होंने युवाओं के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ''युवा जब मोदीजी की ओर देखता है तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता। उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उन्हें रोजगार कहां से मिलेगा? किसानों को सही दाम कब मिलेगा? तो देश एक प्रकार से थका हुआ है। रास्ता ढूंढ रहा है।'' राहुल गांधी ने कहा, ''मैं दिल से कहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ही देश को रास्ता दिखा सकती है।''

उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना उस पर हमला बोलते हुए कहा, ''वह क्रोध का प्रयोग करते हैं, हम प्यार का, भाईचारे का प्रयोग करते हैं। यह देश हम सब का है। हर धर्म का है, हर जाति और हर व्यक्ति का है। कांग्रेस जो भी काम करेगी, वह पूरे देश के लिए करेगी, सभी व्यक्ति के लिए करेगी। किसी को छोड़ेगी नहीं।''

इनपुट एजेंसियां

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • कांग्रेस
  • congress
  • राहुल गांधी
  • modi
  • New Delhi
  • farmer
  • rahul gandhi
  • मोदी
  • किसान
  • नयी दिल्ली
  • Indira Gandhi Stadium
  • Indian National Congress 84th Plenary Session
  • कांग्रेस महाधिवेशन

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.