राजनाथ सिंह ने लखनऊ से पूनम सिन्हा को करीब साढ़े तीन लाख वोटों से हराया

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) Lok Sabha Election Results Live updates Gaon Connection

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राजनाथ सिंह ने लखनऊ से पूनम सिन्हा को करीब साढ़े तीन लाख वोटों से हराया

लखनऊ। Loksabha Election Results UP ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए यूपी में जीत जरूरी है। मतलब यहां की 80 लोकसभा सीटें केंद्र में बनने वाली सरकार का निर्धारण करती हैं। 19 मई को सातवें चरण के मतदान के बाद आए पोल में किसी ने भाजपा को तो किसी ने गठबंधन को आगे दिखाया। लेकिन आज यानि 23 मई को कुछ देर बाज जग मतगणना शुरू होगी तो तस्वीरें खुद ब खुद साफ हो जाएगी।

9:33 PM राजनाथ सिंह ने लखनऊ से पूनम सिन्हा को करीब साढ़े तीन लाख वोटों से हराया

लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन की तरफ से लड़ रहीं सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को करीब तीन लाख 40 हजार वोटों से हरा दिया है। सपा प्रत्याशी पूनम सन्हिा को तीन लाख 47 हजार 302 वोटों से शिकस्त दी। राजनाथ को कुल छह लाख 33 हजार 26 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतद्विद्वी पूनम सिन्हा को दो लाख 85 हजार 724 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को महज एक लाख 80 हजार 11 वोटो से संतोष करना पड़ा।

#gujaratelections2019 #modireturn #ModiReturns

8:51 PM वरुण गांधी पीलीभीत सीट से ढाई लाख से अधिक वोटों से जीते

भाजपा नेता वरुण गांधी ने पीलीभीत सीट से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को करीब ढाई लाख वोटों से हराया। चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को दो लाख 55 हजार 627 वोटों से हराया।

यह सीट वरुण की मां मेनका गांधी ने 2014 में जीती थी। इस बार वह सुल्तानपुर से चुनाव मैदान में हैं जहां पिछले चुनाव में वरुण गांधी चुनाव जीते थे। वरुण को सात लाख से अधिक वोट मिले जबकि उनके प्रतद्विन्दी वर्मा को करीब चार लाख 48 हजार वोट मिले।

08:44 PM संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव जीतीं।

7:21 PM लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है और अब तक घोषित चार चुनाव परिणामों में से दो उसके पक्ष में जा चुके हैं। नगीना सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के गिरीश चन्द्र ने अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी मौजूदा सांसद भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को 166832 मतों से पराजित किया। रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल-सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54336 मतों से हराया। पिछली बार यह सीट भाजपा ने जीती थी। इस बार यह भाजपा से गठबंधन के तहत अपना दल को मिली थी।

7:21 PM बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अक्षयवर लाल विजयी घोषित कर दिये गये हैं। जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने बताया कि लाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया। अक्षयवर लाल को पांच लाख 25 हजार 512 मत मिले। वहीं, वाल्मीकि को तीन लाख 96 हजार 843 वोट हासिल हुए।

7:21 PM कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले 34383 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं और अपनी जमानत नहीं बचा सकीं। वह वर्ष 2014 में इसी सीट से सांसद चुनी गयी थीं। वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गयी थीं।

7:21 PM दलीय स्थिति पर नजर डालें तो अब तक दो सीटें भाजपा जीत चुकी है, जबकि 58 सीटों पर उसके प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। इसके अलावा बसपा एक सीट जीतने के साथ-साथ 10 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। सपा पांच सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस, रालोद और अपना दल-सोनेलाल एक—एक सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं।

6:45 PM गोरखपुर संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने करीबी उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद को करारी शिकस्त दी है। निर्वाचन आयोग ने यहां कहा कि रवि किशन ने निषाद को 3,01,664 मतों के अंतर से हराया। किशन को 7,17,122 मत मिले जबकि निषाद को 4,15,458 मत मिले।

उधर अमेठी में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। स्मृति ईरानी राहुल गांधी से आगे चल रही हैं लेकिन एक पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी ने स्मृति को बधाई दे दी है।

गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा आगे

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा छह लाख से अधिक मत हासिल कर बसपा के अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी सतवीर नागर से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता महेश शर्मा को अबतक 612150 मत मिले हैं जबकि बसपा के सतवीर नागर को 383525 वोट मिले हैं। इसमें कहा गया है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस के अरविंद कुमार सिंह को 31672 मत मिले हैं।

योगी सरकार के चार मंत्रियों में से तीन आगे एक पीछे

सत्तारूढ़ योगी सरकार के मंत्रिमंडल से चुनावी मैदान में उतारे गये चार कैबिनेट मंत्रियों में से तीन मंत्री मतों की गणना में आगे जबकि एक मंत्री पीछे चल रहे हैं। उप्र के चार कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और मुकुट बिहारी ने लोकसभा चुनाव लड़ा था।

आगरा संसदीय सीट से बघेल अभी तक की मतगणना में बसपा के उम्मीदवार मनोज कुमार सोनी से करीब 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उप्र के खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी कानपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल से करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद सीट पर अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी सपा के राजेंद्र पटेल से करीब सत्तर हजार वोटों से आगे चल रही हैं। लेकिन उप्र के एक और कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा आंबेडकर नगर सीट से बसपा के रितेश पांडेय से करीब 80 हजार वोटों से पीछे चल रहे है ।

03:58 PM वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे

03:54 PM अमेठी की सीट पर समृति ईरानी और राहुल गांधी कांटे की टक्कर, ईरानी 14030 वोटों से आगे

01:39 PM उन्नाव से साक्षी महाराज जीते

01:12 PM भापजा को 58 सीटों, सपा+बसपा को 18, राष्ट्रीय लोकदल को 1 और कांग्रेस को 1 सीटों पर बढ़त

11:12 AM सभी 80 सीटों के रुझान आए, भापजा को 54 सीटों, सपा+बसपा को 21, राष्ट्रीय लोकदल को 2 और कांग्रेस को सीटों पर बढ़त

अभी तक हुई मतगणना के अनुसार पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत में।


10:17 AM 79 सीटों के रुझान आए, भापजा 56 सीटों पर आगे, सपा+बसपा 18, कांग्रेस और अपना दल 1-1 सीटों पर आगे

9:43 AM 70 सीटों के रुझान आए, भापजा को 49 सीटों पर बढ़त, सपा+बसपा 18, कांग्रेस और अपना दल 1-1 सीटों पर आगे

9:33 AM 59 सीटों के रुझान आए, भापजा 45, सपा+बसपा 11, कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

9:24 AM 49 सीटों के रुझान आए, भापजा 39, सपा+बसपा 10, कांग्रेस 8 सीटों पर आगे

9:00 AM इलेक्शन कमीशन ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट, 20 सीटों के रुझान आए, भाजपा 15 सीटों पर आगे, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

8:45 AM अमेठी से स्मृति ईरानी आगे

8:22 AM वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे

8:20 AM भाजपा 10 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे।

8:17 AM भाजपा 7 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे। अमेठी से राहुल गांधी आगे


8:16 AM शुरुआती रुझानों में भाजपा चार सीटों पर आगे

8:12 AM अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह आगे

8:11 AM एनडीए दो सीटों पर आगे

7:41 AM EVM को लेकर काफी शिकायतें की जा रही थीं। इसी को देखते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली के निर्चाचन सदन में 24 घंटे का का एक ईवीएम रूम बनाया है। ईवीएम से जुड़ी कोई भी शिकायत इस कंट्रोल रूम में की जा सकेगी। इस कंट्रोल रूम का नंबर 011-23052123 है।

सहारनपुर लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

हाजी फजजुर रहमान (बसपा) आगे, राघव लखनपाल (भाजपा) दूसरे नंबर पर

कैराना लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

प्रदीप कुमार (भाजपा) आगे, तबस्सुम बेगम (सपा) दूसरे नंबर पर

मुजफ़्फरनगर लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

संजीव कुमार बालयान (भाजपा) आगे, अजित सिंह (रालोद) दूसरे नंबर

बिजनौर लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

राजा भारतेंद्र सिंह (भाजपा) आगे, मलूक नागर (बसपा) दूसरे नंबर पर

नगीना लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

गिरीश चंद (बसपा) आगे, यशवंत सिंह (भाजपा) दूसरे नंबर पर

मुरादाबाद लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

एसटी हसन (सपा) आगे, कुंवर सर्वेश कुमार (भाजपा) दूसरे नंबर पर

रामपुर लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

मोहम्मद आजम खान (सपा) आगे, जयाप्रदा (भाजपा) दूसरे नंबर पर

संभल लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

शफीकुर रहमान बर्क (सपा) आगे, परमेश्वर लाल सैनी (भाजपा) दूसरे नंबर पर

अमरोहा लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

कुंवर दानिश लाल (बसपा) आगे, कंवर सिंह तनवर (भाजपा) दूसरे नंबर पर

मेरठ लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

हाजी मोहम्मद याकूब (बसपा) आगे, राजेंद्र अग्रवाल (भाजपा) दूसरे नंबर पर

बागपत लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

डाॅ सत्पायल सिंह (भाजपा) आगे, जयंत चाैधरी (रालोद) नंबर दो पर

गाज़ियाबाद लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

विजय कुमार सिंह (भाजपा आगे), सुरेश बंशल (सपा) दूसरे नंबर पर

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

डॉ महेश शर्मा (भाजपा) आगे, सतवीर (बसपा) दूसरे नंबर पर

बुलंदशहर लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

भोला सिंह (भाजपा) आगे, योगेश वर्मा (बसपा) दूसरे नंबर पर

अलीगढ़ लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

सतीश कुमार गाैतम (आगे), डाॅ अजित बालयान (बसपा) दूसरे नंबर पर

हाथरस लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

राजवीर दिलेर (भाजपा) से आगे, रामजीलाल सुमन (सपा) पीछे

मथुरा लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

हेमा मालिनी (भाजपा) आगे, कुंवर नरेंद्र सिंह (सपा) दूसरे नंबर पर

आगरा लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

सत्यपाल सिंह बघेल (आगे), मनोज कुमार सोनी (बसपा)

फतेहपुर सीकरी लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

राजमुार चाहर (भाजपा) आगे, राज बब्बर (कांग्रेस) दूसरे नंबर

फिरोजाबाद लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

अक्षय यादव (सपा) आगे, डाॅ चंद्र सेन जोडोन (भाजपा) दूसरे नंबर पर

मैनपुरी लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

मुलायम सिंह यादव (सपा) आगे, प्रेम सिंह शाक्य (भाजपा) दूसरे नंबर पर

एटा लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

राजवीर सिंह (भाजपा) आगे, देवेंद्र सिंह यादव (सपा) पीछे

बदायूं लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

डाॅ संघमित्रा माैर्या (भाजपा) आगे, धर्मेंद्र यादव (सपा) आगे

आंवला लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

धर्मेंद्र कश्यप (भाजपा) आगे, रुचिवीरा (बसपा) दूसरे नंबर पर

बरेली लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

संतोष कुमार गंगवार (भाजपा), भगवती सरण गंगवार (सपा) पीछे

पीलीभीत लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

फिरोज वरुण गांधी (भाजपा) आगे, हेमराज वर्मा (सपा) दूसरे नंबर पर

शाहजहांपुर लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

अरुण कुमार सागर (भाजपा) आगे, अमर चंद्र जाैहर (बसपा) दूसरे नंबर पर

खीरी लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

अजय कुमार (भाजपा) आगे, डाॅ पूर्वी वर्मा (सपा) दूसरे नंबर पर

धौरहरा लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

रेखा वर्मा (भाजपा) आगे, अर्शद इलियास सिद्दिकी (बसपा)

सीतापुर लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

राजेश वर्मा (भाजपा) आगे, नकुल दूबे (बसपा) पीछे

हरदोई लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट

उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीटों का क्या हाल

वाराणसी- प्रधानमंत्री मोदी

पिछले साल भी यह सीट सबसे हॉट थी। नरेंद्र मोदी की लड़ाई दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील से थी। नरेंद्र मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल को 3,71,784 वोटों के भारी अंतर से हराया था। नरेंद्र मोदी को कुल 5,81,022 वोट मिले थें। वहीं दूसरे नंबर पर रहे अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75,614 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अजय राय इस बार भी मैदान में हैं।

गोरखपुर- रविकिशन

यह सीट योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। फिर 2018 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने ये सीट गंवा दी थी और सपा-बसपा और निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी प्रवीण निषाद विजयी हुए थे। प्रवीण निषाद ने भाजपा के उम्मीदवार उपेंद्र शुक्‍ला को 30 साल बाद हराया था। प्रवीण निषाद के पिता, डॉक्टर संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय निषाद पार्टी के संस्थापक हैं। प्रवीण को कुल 4,56,513 वोट मिले, जबकि BJP के उपेंद्र शुक्ला 4,34,632 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से योगी आदित्यनाथ ने सपा के राजमती निषाद को हराया था।

लेकिन इस बार निषाद पार्टी भाजपा को समर्थन दे रही है। मुकाबला भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और भाजपा नेता रवि किशन शुक्ल, सपा-बसपा गठबंधन के रामभुआल निषाद और कांग्रेस के मधुसूदन तिवारी के बीच है।


पीलीभीत- वरुण गांधी

पीलीभीत लोकसभा सीट पर इस बार कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के वरुण गांधी, समाजवादी पार्टी के हेमराज वर्मा और जनता दल यूनाइटेड के डॉक्टर भरत के बीच है। यहां से 6 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव में सीटों की अदला-बदली करते हुए मेनका गांधी को पीलीभीत की जगह सुल्तानपुर से जबकि वरुण गांधी को सुल्तानपुर की जगह पीलीभीत से मैदान में उतारा है। 2014 में भाजपा की मेनका गांधी ने जीत हासिल की थी। उन्हें 5,46,934 वोट मिले थे जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बुद्धसेन वर्मा 2,39,882 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

रायबरेली- सोनिया गांधी

2014 के चुनाव में कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां जीत दर्ज की थी। उन्हें 5,26,434 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के उम्मीदवार अजय अग्रवाल 1,73,721 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे और तीसरे नंबर पर यहां BSP रही थी। इस बार इस सीट पर सोनिया गांधी को BJP के दिनेश प्रताप सिंह से चुनौती दे रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन ने यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

अमेठी- राहुल गांधी और स्मृति ईरानी

2014 के चुनाव में राहुल से हारने के बावजूद स्मृति यहां लगातार सक्रिय रही हैं। पिछली बार अमेठी में राहुल की जीत का अंतर गिरकर 1.07 लाख तक पहुंच गया था। इस बार भी इन्हीं दोनों में टक्कर है। 2014 में राहुल गांधी को 4,08,651 वोट मिले थे, जबकि BJP उम्मीदवार स्मृति ईरानी 3,00,748 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही थीं।

सुल्तानपुर- मेनका गांधी

2014 में इस सीट से मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी विजयी रहे थे। उन्हें 4,10,348 वोट मिले थे जबकि बसपा के उम्मीदवार पवन पांडे 2,31,446 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन इस यहां का मामला दूसरा है। भाजपा ने इस बार मेनका गांधी को यहां टिकट दिया है।

आजमगढ़- अखिलेश यादव और निरहुआ

2014 में यहां समाजवादी पार्टी से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने जीत दर्ज की थी। मुलायम सिंह हो 340306 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा के रमाकांत यादव को 63204 वोटों से हराया। लेकिन इस बार यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और भोजपुरी स्टार निरहुआ के बीच मुकाबला है। निरहुआ भाजपा के उम्मीदवार हैं।

इलाहाबाद- रीता बहुगुणा जोशी

इलाहाबाद जिसका नाम बदलकर अब प्रयागराज कर दिया है, यहां से 2014 में BJP के श्याम चरण गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता कुंवर रेवती रमण सिंह को 62,000 वोटों से हराया था। इस सीट से इस बार कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी, समाजवादी पार्टी के राजेंद्र सिंह पटेल और कांग्रेस के योगेश शुक्ला के बीच है।

रामपुर- आजम खान और जया प्रदा

रामपुर लोकसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार आजम खान और बीजेपी के जया प्रदा के बीच टक्कर है। 2014 में नेपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया था। नेपाल सिंह मजह कुछ हजार वोटों के अंतर से ही जीते थे। उन चुनावों में समाजवादी पार्टी के नसीर अहमद खान को कुल वोट 3,35,181 मिले थे जबकि बहुजन समाज पार्टी के अकबर हुसैन को महज 81,006 वोट ही मिले। भाजपा के नेपाल सिंह ने 3,58,616 वोट हासिल करके रामपुर लोकसभा सीट अपने कब्जे में की थी।

लखनऊ- राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछला लोकसभा चुनाव राजनाथ सिंह ने जीता था। उन्हें 5,61,106 वोट मिले थे जबकि वहीं कांग्रेस पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी 2,88,357 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं। मजेदार बात यह है कि रीता बहुगुणा जोशी उसके बाद भाजपा में शामिल हो गईं और प्रदेश सरकार में मंत्री पद भी संभाला। इस बार यहां कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णनम तो सपा-बसपा गठबंधन से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मैदान में हैं।

गाजीपुर- मनोज सिन्हा और अफजाल अंसारी

गाजीपुर में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी कड़े मुकाबले में फंस गए हैं। ऐक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक सिन्हा को बीएसपी कैंडिडेट और बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी से तगड़ी चुनौती मिल रही है। पिछली बार मनोज सिन्हा ने एसपी की शिवकन्या कुशवाहा को 32 हजार वोटों से हराया था।

चंदौली- प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय

बीजेपी उत्तर प्रदेश के वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय इस बार भी यहां से उम्मीदवार हैं। पिछले बार उनको यहां 4,14,135 वोट मिले थे। इनके निकटम प्रतिद्वंदी BSP के अनिल कुमार मौर्य थे जिन्हें 2,57,379 वोट मिले थे। सपा के रामकिशन तीसरे नंबर थे जिन्हें 204145 वोट मिले थे। इस बार इस सीट पर 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन लड़ाई डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, सपा-बसपा गठबंधन संजय सिंह चौहान के बीच है। कांग्रेस ने यहां अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

कन्नौज- डिंपल यादव

डिंपल यादव यहां से फिर मैदान में हैं। पिछली बार से 4,89,164 वोट लेकर जीती थीं। यहां भाजपा के सुब्रत पाठक 4,69,257 वोटों के साथ दूसरे नंबर थे। सुब्रत पाठक इस बार भी मैदान में है। कुछ सर्वे में तो बताया गया है कि डिंपल की स्थिति ठीक नहीं है।

उन्नाव- साक्षी महाराज

2014 के चुनाव में BJP के साक्षी महाराज ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 5,18,834 वोट मिले थे, जबकि SP उम्मीदवार अरुण शंकर 2,08,661 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। काफी जद्दोजहद के बाद साक्षी महाराज को भाजपा ने एक बार फिर मैदान में उतारा है। इस बार उनकी लड़ाई कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नू टंडन और सपा की पूजा पाल से है।

मथुरा- हेमा मालिनी

मथुरा लोकसभा सीट से पिछली बार भाजपा के टिकट सांसद हेमा मालिनी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 5,74,633 वोट मिले थे। वहीं RLD उम्मीदवार जयंत चौधरी 2,43,890 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। हेमा मालिनी इस बार भी लड़ रही हैं। इस बार उनका मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी रालोद के नरेन्द्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है।

मैनपुरी- मुलायम सिंह

मुलायम सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा। मुलायत की टक्कर इस बार भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य शाक्य से है। मुलायम कभी इस संसदीय सीट से नहीं हारे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक शाक्य मुलायम को अच्छी टक्कर दे रहे हैं। 2014 में मुलायम ने यहां से 3.64 लाख लोटों से जीत हासिल की थी।

2014 में क्या हुआ था

2014 में देश में मोदी लहर थी। तब भाजपा को 80 में से 73 सीटें मिली थी। कांग्रेस सिर्फ दो अमेठी और रायबरेली सीट ही जीत पाई थी। जबकि सपा को 5 तो वहीं मायावती की पार्टी बसपा का खाता भी नहीं खुला था।

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.