आज किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, यूपी के 2.15 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

Gaon Connection | Mar 13, 2026, 10:04 IST
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त का ऐलान करने जा रहे हैं। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों को सीधे 4335.11 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे, जो उन्हें कृषि क्षेत्र में मजबूती प्रदान करेगा। यूपी के किसानों के खाते में 21वीं किस्त तक आई 94,668.58 करोड़ की धनराशि।
सीधे खाते में पहुंचेगी सहायता राशि
सीधे खाते में पहुंचेगी सहायता राशि
उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। PM Narendra Modi शुक्रवार को असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 4335.11 करोड़ रुपये सीधे भेजे जाएंगे।

मोदी-योगी सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से इस योजना के माध्यम से लगातार सहायता दी जा रही है। अब तक यूपी के किसानों को 21वीं किस्त तक कुल 94,668.58 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल राशि बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये हो जाएगी।

साल में तीन किस्तों में मिलते हैं 6000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इससे पहले PM Narendra Modi ने 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर से किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया था।

उत्तर प्रदेश के किसानों को अब तक मिली धनराशि

वर्षकिसानों को दी गई धनराशि
2018-192238.92 करोड़ रुपये
2019-2011006.87 करोड़ रुपये
2020-2114432.14 करोड़ रुपये
2021-2215775.52 करोड़ रुपये
2022-2312454.32 करोड़ रुपये
2023-2413808.48 करोड़ रुपये
2024-2515594.74 करोड़ रुपये
2025-26 (अप्रैल-जुलाई)5043.33 करोड़ रुपये
2025-26 (अगस्त-नवंबर)4314.26 करोड़ रुपये
2025-26 (दिसंबर-मार्च)4335.11 करोड़ रुपये
कुल राशि99,003.69 करोड़ रुपये

सीधे खाते में पहुंचेगी सहायता राशि

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पूरी धनराशि DBT के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और किसानों को बिना किसी मध्यस्थ के आर्थिक सहायता मिलती है। इस बार भी 22वीं किस्त के रूप में करोड़ों किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंचेंगे, जिससे रबी फसलों के समय उन्हें आर्थिक सहारा मिलेगा।
Tags:
  • PM Kisan 22nd Installment
  • पीएम किसान 22वीं किस्त
  • PM Kisan Yojana
  • पीएम किसान योजना
  • Farmers Income Support
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan)
  • DBT
  • 22वीं किस्त
  • किसानों के खाते में आई 22वीं किस्त