कृषि भवन पोर्टिको में अनशन पर बैठे कर्मचारियों ने उठाई आवाज

गाँव कनेक्शन | Feb 19, 2018, 19:26 IST
Share
agriculture
कृषि भवन पोर्टिको में अनशन पर बैठे कर्मचारियों ने उठाई आवाज 
लखनऊ। यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के तत्वाधान में कृषि भवन पोर्टिको में पिछले चार दिनों से कर्मचारी अनशन कर रहे हैं।

सोमवार को फैजाबाद मंडल के पदाधिकारी में अरविंद सिंह, अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, मंत्री विवेक दुबे, क्षेत्रीय मंत्री और हरीश चंद्र सिंह संगठन मंत्री अनशन पर बैठे। विरोध सभा को सत्यप्रकाश त्रिपाठी, दूधनाथ, मोहन चंद्र लोहनी, विजय त्रिपाठी, नवल किशोर सिंह, संतोष तिवारी, राकेश कुमार सिंह, प्रदीप शुक्ला समेत कई कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित करते हुए ज्वलंत समस्याओं का हल निकालने के साथ ही कृषि मंत्री के औचक निरीक्षण की तिथि का काटा गया वेतन अवमुक्त करने की मांग उठाई।



Tags:
  • agriculture