पुलिस के हाथों मरने वाले लोगों के मामलों की हो सीबीआई जांच : अखिलेश यादव

गाँव कनेक्शन | Jan 19, 2018, 22:39 IST
Share
Former Chief Minister Akhilesh Yadav
पुलिस के हाथों मरने वाले लोगों के मामलों की हो सीबीआई जांच : अखिलेश यादव 
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मथुरा में पुलिस की गोली से मारे गए बच्चे और कन्नौज में पुलिस की पिटाई से दलित की मौत के मामलों की सीबीआई जांच की मांग की है।

जिला मुख्यालय कन्नौज से करीब 65 किमी दूर सौरिख ब्लॉक क्षेत्र के नगला भारा गाँव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, ‘‘यूपी सरकार मथुरा के पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दे। यहां के भी दलित परिवार को भी 10 लाख का मुआवजा दे।’’

उन्होंने आगे कहा कि ‘‘हम सरकार से मांग करते हैं कि दोनों ही मामलो की सीबीआई जांच हो।’’

आगे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। अभी तक प्रदेश को नया डीजीपी नहीं मिल पाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री इज्जतघर पर बोले, सरकार को साइकिल ट्रैक की चिंता है लेकिन इज्जतघर की नहीं। जहां जनता उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही। इज्जतघर को भगवा रंग में रंग दिया। भगवा रंग भगवान का प्रतीक होता है। बीजेपी सरकार ने भगवान का भी अपमान किया है। आलू किसानों पर कहा कि आलू किसान बेहाल है। कार्यकर्ताओ ने सरकार को जगाने का काम किया। है

Tags:
  • Former Chief Minister Akhilesh Yadav
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
  • मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ