0

ऑस्ट्रेलिया: उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश ने शपथ ली

गाँव कनेक्शन | Jan 30, 2017, 12:40 IST
Australia
केनबरा (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुजैन केफेल ने सोमवार को केनबरा में शपथ ली। सुजैन ने रॉबर्ट फ्रेंच का स्थान लिया है।

आस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय के 113 वर्ष पुराने इतिहास में सुजैन पहली महिला हैं जो इस पद पर आसीन हुई हैं। केफेल ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में अपनी नियुक्ति को कानूनी क्षेत्र में महिलाओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।

केफेल ने कहा, ''इस अदालत में अधिक महिलाओं की नियुक्ति से यह संदेश जाएगा कि अब महिलाओं के पास भी इस अदालत की न्यायाधीश बनने की जरूरी कानूनी क्षमताएं, अनुभव और योग्याएं हैं।''

केफेल को आस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल जॉर्ज ब्रांडिस ने पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि केफेन की कहानी महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी प्रोत्साहित करती है।

Tags:
  • Australia
  • Canberra
  • First woman Chief Justice of the High Court
  • Susan Kiefel
  • Robert French

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.