अटारी से पहले रांची में लगा था देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Ashwani Nigam | Mar 06, 2017, 13:09 IST
Share
झारखंड
अटारी से पहले रांची में लगा था देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
लखनऊ। भारत-पाकिस्तान की सीमा अटारी में देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रविवार को लगाया गया है। यह 360 फीट ऊंचा है। इस झंडे की लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 80 फीट है। इसके पहले झारखंड की राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर पर देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 23 जनवरी, 2016 को 293 फुट ऊंचे खंभे पर तिरंगा फहराया था। 66 फीट लंबा और 99 फीट चौड़ा यह तिरंगा स्थायी रूप से लगाया था। लेकिन हवाओं की तेज रफ्तार की वजह से यह झंडा बहुत दिन तक टिक नहीं पाया, जिसके बाद इसको उतारना पड़ा। रांची से पहले हैदराबाद के हुसैन सागर लेक के पास संजीवा पार्क में 291 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबंधा झील में वहां के मुखयमंत्री रमन सिंह ने 269 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया था। इसके पहले दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 250 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया था। महाराष्ट्र के पुणे के कटराज लेक 237 फीट का ऊंचा तिरंगा लगाया गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • झारखंड
  • Attari
  • सबसे ऊंचा तिरंगा
  • Rachi
  • indianflag