जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा से दीपू सिंह जीते

गाँव कनेक्शन | Aug 22, 2017, 17:48 IST
Share
uttar pradesh
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा से दीपू सिंह जीते
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा का समीकरण फेल हो गया। बीजेपी से दीपू सिंह 02 मतों से विजई घोषित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव को लेकर बीजेपी और सपा की सियासत दांव पर लगी थी। सपा के पदाधिकारी बार-बार प्रशासन पर बीजेपी का सपोट करने का आरोप लगाते रहे। बीजेपी के विधायक ने आईजी आलोक सिंह पर सपा सुप्रिमों के इशारे पर काम करने का लगाया। जबकि सच ये है कि प्रशासन ने बीजेपी का पूरा सहयोग किया।

सपा के समर्थित कल्लू यादव और पूर्व जिपंअ राजवीर सिंह को 11.45 पर अरेस्टिंग स्टे का आर्डर मिला तब दोनों ने अपने 8 सदस्यों के साथ मतदान किया। सपा के साथ 10 ने मतदान किया जबकि दीपू सिंह के साथ 11 ने मतदान किया। सपा की तरफ से किये गये मतदान में 02 क्रास वोट होने से दीपू सिंह को 13 वोट मिले, जबकि कल्लू के हाथ 08 वोट लगे। दीपू सिंह के विजयी होने पर जिले में जशन मनाया गया। बीजेपी पदाधिकारियों में खुशी की लहर।



Tags:
  • uttar pradesh
  • bjp
  • सपा
  • भाजपा
  • जिला पंचायत अध्यक्ष
  • दीपू सिंह
  • sapa