मथुरा की पांच में से चार सीटें भाजपा को मिलीं, श्रीकांत शर्मा जीते

गाँव कनेक्शन | Mar 11, 2017, 15:25 IST
Share
uttar pradesh
मथुरा की पांच में से चार सीटें भाजपा को मिलीं
मथुरा (भाषा)। मथुरा जनपद की पांच में से चार सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। इससे पूर्व भाजपा के पास कोई सीट नहीं थी। चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के श्रीकांत शर्मा विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के 4 बार के विजेता एवं विधानसभा में पार्टी के नेता प्रदीप माथुर को एक लाख से भी अधिक मतों से पराजित किया।

ये भी पढ़ें- भाजपा की भारी बढ़त पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य खुश कहा, यह मोदी की जीत

यह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का पहला चुनाव था। छाता क्षेत्र से भाजपा के चौ. लक्ष्मीनारायण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित अतुल सिसौदिया को 76247 मतों से पराजित किया।

Tags:
  • uttar pradesh
  • modi
  • lucknow
  • Keshav Prasad Maurya
  • भाजपा
  • upelection2017
  • ‪Uttar Pradesh‬‬
  • उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम
  • BJP victory